03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हाईकोर्ट ने गढ़वाल श्रीनगर स्थित अलकनंदा स्टोन क्रशर के संचालन पर लगाई रोक

एफएनएन, नैनीताल : हाईकोर्ट ने गढ़वाल श्रीनगर के कांडा-रामपुर में लगाये जा रहे अलकनंदा स्टोन क्रशर के मामले में अपने पुराने आदेश में संशोधन करते हुए स्टोन क्रशर के संचालन पर रोक लगा दी है।

श्रीनगर के फरासू निवासी नरेन्द्र सिंह सेंधवाल की ओर से दायर जनहित शुक्रवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा व न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ में श्रीनगर गढ़वाल के फरासू निवासी नरेंद्र सिंह की जनहित याचिका पर सुनवाई हुई।

इस दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से बताया गया कि 23 अप्रैल को स्टोन क्रशर के निर्माण के लिये सहमति दी है, जबकि संचालन के लिये की कोई सहमति नहीं दी गयी है। स्टोन क्रेशर के निर्माण के लिये दी सहमति भी याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी।

सुनवाई कब बाद खंडपीठ ने अपने पुराने आदेश में संशोधन करते हुए स्टोन क्रेशर के संचालन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। साथ ही अदालत ने सरकार को इस मामले में प्रतिशपथ पेश करने के निर्देश दिये हैं। इस मामले में अगली सुनवाई 29 जून को होगी।

याचिका में कहा गया है कि ग्रामीणों के विरोध के बावजूद प्रदेश सरकार की ओर से स्टोन क्रशर के निर्माण की अनुमति दे दी गयी है। इससे आसपास के पर्यावरण व परंपरागत पेयजल स्रोतों को भी नुकसान हो रहा है। गौरा देवी एवं राज राजेश्वरी मंदिरों के अस्तित्व को भी खतरा उत्पन्न हो गया है।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img