03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार में फैक्ट्री कर्मचारी के घर में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार : शहर में चोरी की वारदातें थम नहीं रही हैं। रात में पुलिस का गश्त तेज होने पर चोरों ने अब दिन में घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया है। कनखल की गुरुबख्श विहार कालोनी निवासी दुर्गेश कौशिक सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। बुधवार सुबह वह ड्यूटी करने गए थे। दोपहर के समय वापस लौटे तो घर की ग्रिल टूटी हुई थी।

अंदर पहुंचने पर घर से जेवर नकदी एलईडी टीवी आदि सामान गायब मिला। सूचना पर पुलिस उनके घर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पिछले कुछ दिनों से रानीपुर, कनखल, बहादराबाद और सिडकुल क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अब दिनदहाड़े वारदातों का सिलसिला शुरू हो गया है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए पुलिस और एसओजी की टीमें जुटी हुई हैं। कोई एक गिरोह अलग-अलग जगहों पर वारदातों को अंजाम दे रहा है, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • चोरी की योजना बनाते तीन आरोपित गिरफ्तार

शहर कोतवाली क्षेत्र में चोरी की योजना बना रहे तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपितों को जेल भेज दिया। शहर कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि चोरियों की रोकथाम के लिए कोतवाली स्तर पर पुलिस टीमों का गठन किया है।

Hot this week

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Dineshpur में झाड़ियों के बीच मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur उधम सिंह नगर जिले के...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...

Haldwani Base अस्पताल की इमरजेंसी में हमला, घायल युवक के साथी पर धारदार हथियार से वार

एफएनएन, हल्द्वानी : हल्द्वानी के बेस अस्पताल में उस...

Topics

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img