03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बागेश्वर में उफनाई सरयू नदी, चार लोग टापू में फंसे, लोग हुए भयभीत

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, बागेश्वर : बागेश्वर जिले के दुग-नाकुरी तहसील में बीते बुधवार की रात से लगातार बारिश हो रही है। जिला मुख्यालय पर सुबह एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। उसके बाद मौसम खुल गया। नदी किनारे लोग रेता, बजरी और मछली आखेट करने निकल पड़े। एकाएक सरयू का जलस्तर बढ़ गया। जिससे अफरातफरी मच गई। चार मजदूर दिन के बीच में फंस गए। उन्हें पुलिस और फायर की टीम ने रेस्क्यू किया।

सरयू नदी पर बागनाथ मंदिर के समीप बना नगर पालिका अस्थाई पुल भी आधा बह गया है। मई माह में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। नदी का पानी गंदा होने से पेयजल किल्लत भी शुरू हो गई है। गुरुवार को सरयू नदी एकाएक उफन गई। विकास भवन के सामने नदी से रेता निकाल रहे चार मजदूरों की जान पर बन आई। उन्होंने नदी के बीच में बने टापू में जाकर अपनी जान बचाई।

मजदूरों को संकट में देख आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी दमकल को दी। सूचना के बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने रेस्क्यू अभियान चलाकर मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने नदी किनारे कपड़े धोने, मछली मारने और रेता-बजरी निकालने वालों को भी खदेड़ा दुग नाकुरी क्षेत्र में लगातार बारिश होने के कारण सरयू का जलस्तर बढ़ने लगा है।

  • लोग हुए भयभीत

सरयू नदी किनारे अतिक्रमण कर लोगों ने मकान, दुकान आदि बना लिए हैं। बारिश के दिनों में नदी का जलस्तर बढ़ने से मकानों पर खतरा मंडारने लगता है। गुरुवार को नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद लोग भयभीत होने लगे हैं। बागेश्वर के एसडीएम हर गिरी ने बताया कि नदियों की तरफ जाने से लोगों को रोका जा रहा है। सावधानी बरतने को कहा गया है। जल पुलिस भी तैनात की गई है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...

Topics

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img