03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चारधाम यात्रा : उत्तरकाशी में यात्रियों के साथ अभद्रता करना पुलिसकर्मी को पड़ा भारी, निलंबित

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : बड़कोट में यात्रियों के साथ अभद्रता करना एक पुलिसकर्मी को भारी पड़ गया। पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस महानिदेशक ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दे दिए हैं।

उत्तरकाशी के बड़कोट में पुलिसकर्मी द्वारा यात्रियों को परेशान किये जाने संबंधी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो का पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने संज्ञान लिया। उन्होंने उपरोक्त प्रकरण की जांच कराए जाने के लिए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी को निर्देशित किया था।

जांच में पुलिस कर्मी थाना बड़कोट मामले में दोषी मिलने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित  कर दिया गया है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए उत्तराखंड पुलिस कटिबद्ध है।चारधाम यात्रा के दौरान पुलिस ‘अतिथि देवो भवः’ की थीम पर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान श्रदालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। पुलिस की छवि धूमिल करने वाले पुलिसकर्मी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img