03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नैनीताल आने वाले पर्यटकों के लिए काम की खबर, 30 अप्रैल व 1 मई को हल्द्वानी में रूट रहेगा डायवर्ट

एफएनएन, हल्द्वानी: वीकेंड पर जाम से निपटने के लिए पुलिस ने शनिवार व रविवार को रूट डायवर्जन किया है। घरों से निकलने से पहले यातायात प्लान जरूर देख लें। एसपी यातायात डा. जगदीश चंद्र ने बताया कि नैनीताल में वाहन चालकों को सर्शत प्रवेश दिया जाएगा। बहुत जरूरी होने पर ही वाहन शहर में जा सकेंगे। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

पर्यटन सीजन में पहाड़ी जिलों पर काफी दबाव रहता है। ऊपर से हल्द्वानी में कलसिया पुल ध्वस्त होने से शहर में जाम की समस्या आम हो गई। इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने हल्द्वानी शहर के बाहर से पहाड़ पर जाने वाले रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है। इससे शहर में जाम नहीं लगता। पर कई जगहों पर रूट डायवर्ट की जगहों पर लेन फालो न करने से जाम की समस्या देखी गई है। ऐसे में पुलिस का कहना है कि यदि यात्री वाहन अपनी लेन का फालो करें तो शहर के बाहर जाम लगने का कोई सवाल ही नहीं उठता।

  • इन रूटों पर जाएंगे वाहन

– पर्वतीय मार्ग से रामपुर व बरेली रोड जाने वाले वाहन नरीमन तिराहे से गौला बाइपास रोड को जाएंगे।

– पर्वतीय मार्ग से रामनगर व कालाढूंगी रोड को जाने वाले वाहन कालटैक्स तिराहा से लालडांठ बाइपास होकर जाएंगे।

– काठगोदाम से भीमताल, मुक्तेश्वर को जाने वाले वाहन एचएमटी मार्ग का प्रयोग कर नैनीताल को जाएंगे।

– नैनीताल रोड से रामपुर रोड की ओर जाने वाले वाहन मंगलपड़ाव व गांधी इंटर कालेज तिराहा से एफटीआई को जाएंगे।

– रामपुर व बरेली रोड से नैनीताल जाने वाले वाहन मोतीनगर तिराहा बरेली रोड से पंचायत तिराहा से होकर कालाढूंगी को जाएंगे।

  • इन बातों का रखें ध्यान

– नैनीताल से हल्द्वानी आने वाले वाहनों का अत्यधिक दबाव होने पर वाहनों को नैनीताल से बाया कालाढूंगी को भेजा जाएगा।

– नैनीताल के स्थानीय निवासी व ऐसे पर्यटक जिनकी नैनीताल के होटलों में बुकिंग हो तथा आवश्यक सेवा वाहन को छोड़कर अन्य वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा।

– नैनीताल में पार्किंग फुल होने पर रूसी बाइपास पार्किंग 1 व रूसी बाइपास पार्किंग 2 में वाहनों को पार्क किया जाएगा। यहां से शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल में प्रवेश करेंगे।

Hot this week

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

Piran Kaliyar के गेस्ट हाउस में यूट्यूबर आतिफ का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, हरिद्वार : Piran Kaliyar उत्तराखंड के पिरान कलियर...

Rishikesh Badrinath हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टैक्सी खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल

एफएनएन, टिहरी : Rishikesh Badrinath उत्तराखंड में सड़क हादसों...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img