03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

1139 लावारिस आत्माओं को मिली गंगा की गोद, जोधपुर की संस्था ने हरकी पैड़ी पर किया अस्थियों का विसर्जन

एफएनएन, हरिद्वार : समाजिक संस्था श्री हिंदू सेवा मंडल (रजि) जोधपुर के तत्वाधान में हरकी पैड़ी हरिद्वार में 1139 लावारिस आत्माओं को गंगा की गोद मिली। गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा और तीर्थ पुरोहित आशु वराट ने पूर्ण विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अस्थि कलशों को गंगा में विसर्जित कराया।

इस मौके पर श्रीगंगासभा के अध्यक्ष प्रदीप झा ने कहा कि लावारिस अस्थियों को गंगा में विसर्जन करना बहुत ही पुण्य का कार्य है। वह इस कार्य को करने वाले श्री हिंदू सेवा दल, जोधपुर के सभी पदाधिकारियों को साधुवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व जन्म लावारिस आत्माओं का निश्चित ही संस्था के लोगों से संबंधों का ऋण शेष रहा होगा।

कहा कि सनातन संस्कृति में कई जन्मों के कर्मों का हिसाब किताब का लेखा-जोखा रहता है। जिसे चुकाने के लिए मनुष्य को बार-बार जन्म लेना पड़ता है और भविष्य की कामना होती है वह सब कर्मों के द्वारा जन्म के बंधन से छूट कर मोक्ष प्राप्त कर सके।‌ गंगा में अस्थियों का विसर्जन आत्माओं को मोक्ष की प्राप्ति कराता है।

संस्था के महासचिव विष्णु चंद्र प्रजापत ने बताया कि उनकी संस्था के द्वारा 1139 लावारिस मृत लोगों की अस्थियों को गंगा में विसर्जित कराया गया है। जिसमें दो विदेशी आस्ट्रेलिया और इजरायल के सैलानियों का अस्थि कलश भी शामिल रहा। इसके साथ 50 अस्थियां कोविड के दौरान मृत लावारिस, गरीब और असहाय परिवार के लोगों की थीं।

उन्होंने बताया कि 21 सदस्यों का दल 1139 मृत लोगों की अस्थियों को लेकर हरिद्वार पहुंचा है। मंगलवार को सुबह 11:00 बजे हर की पैड़ी घाट पर गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा की मौजूदगी में इनका गंगा की गोद में विसर्जन किया गया।

इस मौके पर महेश जाजड़ा, लख्मीचंद किसनानी, कैलाश जाजू, राकेश गौड़, ताराचंद शर्मा, सुरेंद्र सिंह सांखला, दिनेश रामावत, गौरीशंकर गांधी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि अस्थि विसर्जन के पूर्व भीमगौड़ा से लेकर हरकी पैड़ी तक पैदल अस्थि कलश शोभायात्रा भी निकाली गई।

Hot this week

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...

Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एफएनएन, अयोध्या: Purvanchal Expressway पर बुधवार सुबह करीब पांच...

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img