03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बिजली-पानी की शिकायतों पर सख्त दिखे सीएम धामी, कहा- मुआवजा वितरण में देरी पर होगी कार्रवाई

एफएनएन, देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को ताकीद किया कि आपदा प्रभावितों को मुआवजा देने में देरी को बेहद गंभीरता से लिया जाएगा और इस मामले में सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित होने की काफी शिकायतें आ रही हैं। ऐसे मामलों में उन्होंने अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए।

वह आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा कर रहे थे। राज्य सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को मानसून आने से पहले आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें।
आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों के चिन्ह्रीकरण और संवेदनशील स्थानों पर वैकल्पिक मार्गों की भी व्यवस्था समय पर हो जाए। यह सुनिश्चित हो जाए कि आपदा में सड़कों के क्षतिग्रस्त होने की दशा में आवागमन प्रभावित न हो। आपदा के दौरान संचार व्यवस्थाएं सबसे अधिक बाधित होती हैं। संचार व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए पूरी तैयारी की जाए।
  • लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : धामी
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में नालों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि वर्षा के कारण शहरों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न न हो। आपदा प्रबंधन तंत्र को और मजबूत बनाया जाए। आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों से जिन परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था करनी है, वह शीघ्र की जाए।

आपदा प्रभावितों को आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत मुआवजा राशि शीघ्र प्राप्त हो। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण कार्यों के लिए धन का अभाव नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण कार्यों को शीर्ष प्राथमिकताओं में रखा जाए।

आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में लोगों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाए। बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस. एस संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव एसए मुरुगेशन, नितेश झा, दिलीप जावलकर, शैलेश बगोली, रविनाथ रमन, वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार एवं सभी जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
  • सराहनीय कार्य करने वाले सम्मानित हों
सीएम ने कहा कि आपदा के दौरान सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया जाए। राज्य में एसडीआरएफ को और मजबूत करने के साथ ही संख्या बल में भी वृद्धि की जाए। वहीं वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए उन्होंने जनसहयोग लेने और लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून शुरू होने से पूर्व जिला एवं तहसील स्तर पर आपदा कंट्रोल रूम पूर्ण रूप से सक्रिय हो जाएं। आवश्यक उपकरणों की पूर्ण व्यवस्था रखी जाए। संवेदनशील क्षेत्रों एवं पर्वतीय जिलों में खाद्यान्न की पूर्ण व्यवस्था हो।

  • सुरकंडा डॉप्लर रडार शीघ्र शुरू किया जाए
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मौसम का पूर्वानुमान के लिए सुरकंडा डॉप्लर रडार शीघ्र शुरू किया जाए। उन्होंने लैंसडौन में डॉप्लर लगाए जाने में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा से जानमाल की कम से कम क्षति हो इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।

Hot this week

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

Piran Kaliyar के गेस्ट हाउस में यूट्यूबर आतिफ का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, हरिद्वार : Piran Kaliyar उत्तराखंड के पिरान कलियर...

Rishikesh Badrinath हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टैक्सी खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल

एफएनएन, टिहरी : Rishikesh Badrinath उत्तराखंड में सड़क हादसों...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img