03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मां ने साइकिल लाने से मना किया तो 23 वर्षीय युवती ने उठाया आत्मघाती कदम

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : रायपुर थाना क्षेत्र के कृष्णा एन्क्लेव मयूर विहार में साइकिल नहीं मिलने पर एक लड़की ने फांसी लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। बेटी के इतना बड़ा कदम उठाने के बाद से माता-पिता व परिजनों को बुरा हाल है। उनका कहना है कि उन्होंने नहीं सोचा था कि बेटी इतना बड़ा कदम उठाएगी।

शुक्रवार को 23 वर्षीय वंदना उर्फ रीना निवासी कृष्णा एन्क्लेव मयूर विहार थाना रायपुर देहरादून ने पंखे पर चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर 108 पहुंची। चिकित्सक द्वारा जांच करने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों के समक्ष शव को उतार कर अग्रिम आवश्यक कार्रवाई के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेज गया है। मृतका वंदना उर्फ रीना ने अपनी मां से साइकिल मांगी थी। मां ने साइकिल लाने से मना कर दिया तो आवेश में आकर रीना ने खुद को कमरे में बंद किया और फांसी लगा दी। उसके इस कदम से परिवार वाले सदमे में हैं।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img