03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

फतेहपुर रेंज में तेंदुए ने एक और महिला को बनाया अपना शिकार, अब तक चार लोगों का कर चुका शिकार

एफएनएन, हल्द्वानी : नैनीताल जिले में काठगोदाम से दस किलोमीटर आगे फतेहपुर रेंज के भदयूनी गांव की बुजुर्ग महिला को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया। महिला अपनी बहू के साथ पास के जंगल में घास लेने गई थी। बहू पेड़ पर चढ़कर नीचे पत्ते फेंक रही थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे तेंदुए ने पत्तों को इकट्ठा कर रही सास पर हमला कर दिया और घसीट ले गया। बहू ने तेंदुए की पूछ देकर शोर मचाया तो कुछ ही देर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर रेंजर और ज्योलीकोट पुलिस भी पहुंच गई। डेढ सौ मीटर के दायरे में सर्च अभियान चलाकर शव को बरामद कर लिया गया है। शव को मोर्चरी लाया जा गया है।

फतेहपुर रेंज में बाघ और तेंदुए की दहशत बनी हुई है। कुछ ही महीनों में इस रेंज में चार लोगों का शिकार हो चुका है। मंगलवार की सुबह भदयूनी गांव निवासी धनुली देवी उम्र 60 वर्ष अपनी बहू लीला के साथ घर के पास के ही जंगल में घास लेने गई थी। बहू पेड़ पर चढकर नीचे पत्ते तोड़कर फेंक रही थी, जिन्हें धनूली देवी इकट्ठा कर रही थी।

इसी दौरान घात लगाकर बैठे तेेंदुए ने धनुली पर हमला कर दिया और घसीट कर ले जाने लगा। बहू लीला नीचे देखा तो तेंदुए की सिर्फ पूछ दिखाई दी। उसने शोर मचाया तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर रेंजर केएल आर्य और ज्योलीकोट पुलिस भी पहुंच गई। सर्च अभियान चलाकर डेढ़ मीटर की रेंज में धनुली देवी का क्षत-विक्षत शव बरामद कर लिया गया। धनुली देवी को दो बेटे हैं, जो घर पर ही रहते हैं। घटना के बाद से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ।

  • ग्रामीणों ने कहा, तेंदुए को मारा जाए

घटना के बाद से ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। उनकी मांग है कि तेंदुए को पकड़ने की बजाए आदमखोर घोषित कर मारा जाए। कहा कि तेंदुए के मुह खून लग चुका है। ऐसे में गांव के बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं पर खतरा बढ़ गया है। वन कर्मचारियों को फिलहाल पिंजरा लगा देना चाहिए। लेकिन उसे पकड़ने की बजाए उसका शिकार होना चाहिए। वहीं वन विभाग ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मुआवजने की रकम पीडि़त परिवार को दिलाई जाएगी।

Hot this week

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

Piran Kaliyar के गेस्ट हाउस में यूट्यूबर आतिफ का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, हरिद्वार : Piran Kaliyar उत्तराखंड के पिरान कलियर...

Rishikesh Badrinath हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टैक्सी खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल

एफएनएन, टिहरी : Rishikesh Badrinath उत्तराखंड में सड़क हादसों...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img