03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

एक अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम पीएम मोदी संग परीक्षा पर चर्चा में शामिल होंगे उत्तराखंड के 56 हजार बच्चे

एफएनएन, देहरादून : एक अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में उत्तराखंड के 56 हजार से अधिक बच्चे प्रतिभाग करेंगे। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के मुताबिक राज्य से कुल 56067 छात्रों,अध्यापकों एवं अभिभावकों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किए जाने के लिए अपना पंजीकरण कराया है। जबकि रुड़की के विश्वजीत और कालसी देहरादून की संजीति सीधे इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

शिक्षा महानिदेशक के मुताबिक पूरे देश में स्कूली शिक्षा के तहत कक्षा-6 से 12 तक के अध्ययनरत समस्त छात्र, अध्यापक एवं उनके अभिभावकों द्वारा विभिन्न विषय वस्तुओं पर भारत सरकार की वेबसाइट डेवलप कर अपने विचार व्यक्त करने के लिए जारी की गई है। जिसमें प्रधानमंत्री के इस संवाद कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा-2022’ का आयोजन एक अप्रैल 2022 को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में वर्चुअल माध्यम से किया जा रहा है।
शिक्षा महानिदेशक ने कहा कि कोविड काल के कारण छात्र-छात्राओं की मनोस्थिति पर दुष्प्रभाव पड़ा है। छात्र-छात्राओं को प्रेरित किए जाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री कक्षा छह से ऊपर के अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे।
शिक्षा महानिदेशक ने कहा कि सचिव स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में निर्देशित किया है कि इस कार्यक्रम में उत्तराखंड से प्रतिभाग किए जाने के लिए विश्वजीत कक्षा 11, आर्मी पब्लिक स्कूल नं. 1, रुड़की जिला हरिद्वार एवं संजीति चौहान, ईएमआरएस कालसी, देहरादून का सीधे प्रतिभाग किए जाने के लिए चयन हुआ है। बैठक में निदेशक आरके कुंवर, निदेशक वंदना गर्ब्याल, डॉ. आरडी शर्मा, डॉ. अशोक कुमार सैनी आदि मौजूद रहे।

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img