03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

सेल्फी लेने के दौरान पैर फिसलने से गंग नहर में डूबे दो दोस्त, दो और दोस्तों के साथ निकले थे मसूरी घूमने

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुड़की : हरिद्वार जिले के रुड़की में सोलानी पार्क में गंग नहर किनारे सेल्फी ले रहे मेरठ और बागपत के दो युवक नहर में डूब कर लापता हो गए। इनके साथ इनके दो दोस्त भी थे। जिनसे पुलिस घटना की जानकारी ले रही है। बताया गया है कि सभी दोस्त मसूरी घूमने के लिए जा रहे थे।

सिविल लाइन कोतवाली पुलिस के मुताबिक संदीप (22) निवासी बागपत, भरत (21) निवासी मेरठ अपने दो दोस्त अभिषेक (21) और राकेश( 45) निवासी बागपत के साथ शुक्रवार सुबह कार से मसूरी घूमने जा रहे थे। रुड़की पहुंचने पर सभी लोग कार से गंग नहर पटरी पर सोलानी पार्क के पास पहुंचे। यहां पर सभी दोस्त गंग नहर किनारे सेल्फी लेने लगे। अचानक ही संदीप और भरत का पैर फिसल गया, जिससे दोनों दोस्त गंग नहर में गिर गए।

दोस्तों को गंगनहर में डूबता देख अभिषेक और राकेश ने शोर मचा दिया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आसपास के व्यक्तियों ने दोनों दोस्तों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल पाया। हादसे की सूचना सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को दी गई है। जिसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गंग नहर में डूबे दोनों युवकों की तलाश शुरू की। हादसे की सूचना मिलते ही इन सभी के स्वजन रुड़की पहुंचे और पुलिस से मामले की जानकारी दी।

सिविल लाइन कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीप कुमार ने बताया कि गंग नहर में डूबे युवक की तलाश मोटर बोट और गोताखोर लगाए गए हैं। स्वजन ने बताया कि सुनील पढ़ाई कर रहा है। जबकि संदीप बागपत में की दुकान पर नौकरी करता है। बताते चलें कि करीब 10 दिन पहले भी सहारनपुर के दो युवक सेल्फी लेते हुए गंग नहर में डूब कर लापता हो गए थे, जिनके शव तीन दिन पहले ही गंग नहर से बरामद हुए थे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Nari Shakti वंदन सत्र पर सियासत तेज, कांग्रेस ने बताया ‘नौटंकी’

एफएनएन, देहरादून : Nari Shakti उत्तराखंड में नारी शक्ति...

Ed Chhapemari के दौरान हंगामा, अफसरों से धक्का-मुक्की का आरोप

एफएनएन, रायपुर : Ed Chhapemari भारतमाला परियोजना से जुड़े...

Dharali Aapda पर हरीश रावत का बड़ा हमला, बोले- राहत में देरी, आपदा प्रबंधन फेल

एफएनएन, देहरादून : Dharali Aapda उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र...

Mahila Aarakshan सत्र से पहले बवाल, गन्ना ट्रॉली पलटकर विधायक का विरोध

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan पर बुलाए गए विशेष सत्र...

Topics

Arvind Pandey का भावुक बयान, बोले-आरोपों के बीच खुद को मानता हूं ‘अपराधी’

एफएनएन, रुद्रपुर : Arvind Pandey काशीपुर में भारतीय जनता...

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img