03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : 14 विधानसभाओं में होगी पीएम मोदी की वर्चुअल रैली, सीएम व प्रदेश अध्यक्ष को सौंपी जिम्मेदारी

Spread the love

एफएनएन, अल्मोड़ा : उत्तराखंड में चुनाव प्रचार पूरे चरम पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल रैली को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। सभी पार्टियों के स्टार प्रचारक व प्रत्याशी पूरा जोर लगाए हुए हैं। काेरोना महामारी ने इस बार प्रचार के स्वरूप को बदल दिया है। पार्टियां भी उसी अनुरूप व्यवस्था कर जनता को साधने में लगी हुई हैं। अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र की 14 विधानसभाओं के प्रत्येक मंडल में दो जगहों पर वर्चुअल रैली की जाएगी। पहले यह कार्यक्रम खुले मैदान में होना था लेकिन मौसम को देखते हुए अब यह कार्यक्रम इंडोर होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल रैली सुबह 11 बजे शुरू होगी। यह कार्यक्रम अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र की 14 विधानसभाओं में कुल 61 जगहों पर यह रैली होगी। एक विधानसभा में चार जगहों को चिंहित किया गया है। प्रत्येक मंडलों में डिजिटल गाड़ियां पहुंच गई है। विधानसभाओं के प्रभारियों ने तैयारियों की कमान संभाल ली है। वर्चुअल रैली में एक हजार लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल में एलइडी लगा रहेगा। अल्मोड़ा नगर में सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भैरव मंदिर स्थित जीवन पैलेस में होने वाले कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक चम्पावत, त्रिवेंद्र सिंह रावत पिथौरागढ़ व तीरथ सिंह रावत बागेश्वर विधानसभा में सह वक्ता के रुप में मौजूद रहेंगे।

वर्चुअल रैली के प्रभारी प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, संचालक प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट हैं। नरेंद्र मोदी का स्वागत दोपहर 12 बजे होगा। इसके बाद कैंपेन गीत होगा। 12 बजकर 06 मिनट से प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का संबोधन होगा। 12 बजकर 10 मिनट से सीएम पुष्कर सिंह धामी सभा को संबोधित करेंगे। 12 बजकर 15 मिनट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल सभा को संबोधित करेंगे।

  • इस जिले में इनकी जिम्मेदारी

बागेश्वर जिला बागेश्वर विधानसभा में सह वक्ता पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, कपकोट में विधायक बलवंत भौर्याल।

पिथौरागढ़ जिला –  के डीडीहाट विधानसभ में बिशन सिंह चुफाल, धारचूला सांसद अजय टम्टा, पिथौरागढ़ पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, गंगोलीहाट सरदार आरपी सिंह।

अल्मोड़ा जिला- अल्मोड़ा विधानसभा सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सल्ट पूर्व सांसद बलराज पासी, जागेश्वर चुनाव सह प्रभारी लाकेट चटर्जी, साेमेश्वर रेखा आर्या, द्वाराहाट दान सिंह रावत, रानीखेत रेखा वर्मा।

चम्पावत जिला – चम्पावत विधानसभा में पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक, लोहाघाट में अनिल बलूनी। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने बताया कि सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी को कार्य सौंप दिए गए हैं। मौसम को देखते हुए कार्यक्रम इंडोर किया जाएगा। कुछ जगहों पर मौसम के अनुसार खुले में कार्यक्रम किए जाएंगे।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img