03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बाल संस्कार संस्था के तत्वधान में सुभाष पार्क स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

Spread the love

एफएनएन, काशीपुर : बाल संस्कार संस्था के तत्वाधान में सुभाष पार्क आवास विकास में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर मुख्य अतिथि शैलेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट द्वारा माल्यार्पण किया गया। एडवोकेट मिश्रा ने बोलते हुए कहा कि सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक शहर में एक बंगाली परिवार में वकील जानकीदास बॉस के घर पर हुआ था। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अंग्रेजी सत्ता को उखाड़ फेंकने में कोई कोर कसर न छोड़ने वाले सुभाष चंद्र बोस ने आईपीएस की परीक्षा उत्तीर्ण की, परंतु देशभक्त सुभाष ने ब्रिटिश नौकरी करने की बजाय देश सेवा को बेहतर समझा। 1921 में पहली बार वह जेल भी गए।

सुभाष चंद्र बोस क्रांति दल के चहेते थे। सुभाष व गांधी जी का उद्देश्य एक था। उन्होंने 1942 में आजाद हिंद सेना की स्थापना की और 21 अक्टूबर 1943 को आजाद हिंद सेना का विधिवत गठन किया। 1944 में आजाद हिंद फौज ने अंग्रेजों पर आक्रमण कर भारतीय प्रदेशों को अंग्रेजों से मुक्त कराया। 18 अगस्त 1945 को उनका एक विमान दुर्घटना में निधन होना माना जाता है। आज हमें ऐसे राष्ट्रभक्त एवं राष्ट्रवादी के बताए मार्ग पर चलकर देश को आगे बढ़ाना है। इस मौके पर संस्था के संस्थापक स्व. राधेश्याम सक्सेना तथा स्व. विनय सक्सेना को याद किया गया। कार्यक्रम में वेद प्रकाश विद्यार्थी, राजू गौतम, सारांश सक्सेना, मंजू सक्सेना एडवोकेट, विवेक मिश्रा एडवोकेट, वीरेंद्र सक्सेना एडवोकेट ,भास्कर त्यागी एडवोकेट, आसिफ अली आदि मौजूद थे।

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img