03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली : कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी, सामने आए 21 हजार केस, 23 की मौत, पाजिटिविटी रेट 25 पर पहुंचा

एफएनएन, दिल्ली : दिल्ली में कोरोना की रफ्तार बेकाबू होती दिख रही है। बीते 24 घंटों की बात करें तो अब यहां पर इनकी संख्या बढ़कर 21 हजार 259 तक पहुंच गई है। कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 23 हो गई है। इसी के साथ पाजिटिविटी रेट बढ़कर 25.65 पर पहुंच चुका है। इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली में 17 हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे। वहीं नौ लोगों को इस बीमारी से जान गई थी। इस तरह कुल एक्टिव केसों की संख्या 40 हजार के पास पहुंच गई है। सरकार भी संक्रमण को कम करने के लिए लगातार तरह-तरह की बंदिशें लगा रही है। इसी क्रम में सरकार ने जो वीकेंड कर्फ्यू का एलान किया था वह शुरू हो चुका है। शुक्रवार की रात 10 बजे से लेकर सोमवार सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगा रहा।

इससे पहले मंगलवार की सुबह सीएम अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने दिल्ली के लोकनायक अस्पताल का दौरा किया और वहां हालात का जायजा लिया। जायजा लेने के बाद उन्होंने कहा कि जो भी प्रतिबंध दिल्ली में लगाए जा रहे हैं वो मजबूरी हैं। प्रतिबंध बहुत मजबूरी में लगाने पड़ रहे हैं जितनी ​जल्दी हो सकेगा हम प्रतिबंध हटा देंगे। इसी दौरान उन्होंने ये भी संकेत दिए थे कि आज शाम की रिपोर्ट में लगभग 20,000 मामले आएंगे। शाम को उनके अनुमान से भी अधिक एक हजार मामले सामने आए। उन्होंने कहा था कि आज दिल्ली में जो लोग अस्पताल में भर्ती हैं, उनमें ऐसे लोगों की संख्या बहुत कम होगी जो केवल कोरोना की बीमारी के लिए अस्पताल में आए। जरूरत पड़ेगी तो हम 37,000 तक बेड तैयार करके 11,000 आईसीयू तैयार कर सकते हैं। दिल्ली में हर तरह के लोग संक्रमण के शिकार हो रहे हैं। एक जनवरी से लेकर 10 जनवरी तक दिल्ली पुलिस के एक हजार से अधिक जवान भी संक्रमण का शिकार हो चुके हैं।

Hot this week

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img