03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अरविंद केजरीवाल की घोषणा, सरकार बनते ही हर महिला को एक हजार रुपये देगी आप

Spread the love

एफएनएन, काशीपुर : उत्तराखंड में अपना राजनीतिक जमीन तलाश रहे आप पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल मंगलवार को काशीपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी चौथी घोषणा की। कहा कि उत्तराखंड में उनकी सरकार बनी तो हर महिला को सरकार एक हजार रुपये महीन देगी। कहा कि कोई पूछे पैसा कहां से आएगा तो कहना कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली से लेकर आएगा।

रामनगर रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं के साथ संवाद में आम आदमी पार्टी के प्रमुख व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने हर दौरे की तरह इस बार भी बड़ा चुनावी वादा किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सरकार बनेगी तो प्रदेश  में 18 वर्ष से ऊपर की हर महिला के अकाउंट में हर माह 1000-1000 रुपये डाले जाएंगे। जिन माताओं को बुढ़ापा पेंशन मिल रही है, उनको पेंशन मिलती रहेगी। इसके अलावा हजार रुपये महीने आएंगे।

विपक्षी दलों पर हमला करते हुए केजरीवाल ने कहा कि पैसों की चिंता मत करना। विपक्षी सवाल उठाएंगे, लेकिन मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूं हवा में बात नहीं करता हूं, यह योजना लागू करूंगा। दिल्ली के बारे में बच्चा बच्चा जानता है कितना काम हुआ है। यह चुनाव हम सबको मिलकर लड़ना है। महिलाओं को लड़ना है।

उनकी पढ़ाई छूट जाती है। कालेज जाने से वंचित बेटियों को हजार रुपये मिलेंगे तो वह कालेज जा सकती हैं। पति से महिलाएं पैसे मांगती हैं। पति देता नहीं है। अब पति का मुंह देखने की जरूरत नहीं है। अब पति के पैसों से नहीं अपने खाते में आने वाले पैसों से साड़ी खरीद सकेंगे। बुजुर्ग महिलाएं पैसे जमा करके रखती हैं कि बेटी आएगी तो उसको कुछ उपहार देना है। बेटी मायके आती है तो मां सौ रुपए मुश्किल से दे पाती है। अब वह हजार रुपये दे पाएगी।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img