03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दून विवि का दीक्षा समारोह कल, 2102 छात्रों को मिलेगी उपाधि, मुख्यमंत्री धामी करेंगे शिरकत

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : दून विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षा समारोह कल यानी बुधवार को होगा। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) 2102 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान करेंगे। इसके अलावा विवि के 93 मेधावियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। समारोह को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत संबोधित करेंगे।

सोमवार को दून विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने पत्रकारों से कहा कि दीक्षा समारोह की थीम ‘सशक्त नारी’ है। समारोह में समाजसेवक माता मंगला व श्रीमहंत देवेंद्र दास को डाक्टर आफ लेटर्स (डी-लिट) की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। कुलपति ने बताया कि दीक्षा समारोह में वर्ष 2017 से 2020 (चार वर्ष) की स्नातक व स्नातकोत्तर डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। जिसमें 1269 स्नातक, 802 परास्नातक, 29 पीएचडी, दो विद्यार्थियों को एमफिल की उपाधि प्रदान की जाएगी।

विवि के कुलसचिव डा. मंगल सिंह मंदरवाल ने बताया कि दीक्षा समारोह के लिए जिन छात्रों ने पंजीकरण करवाया है, उनके लिए दीक्षा समारोह से एक दिन पहले यानी मंगलवार को फुल ड्रेस रिहर्सल में प्रतिभाग करना अनिवार्य है।

दीक्षा समारोह आफलाइन के अलावा आनलाइन भी होगा, ताकि दून से बाहर रहने वाले छात्र-छात्राएं वर्चुअल माध्यम से जुड़ सकें। कुलसचिव ने बताया कि दीक्षा समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राएं व अतिथि उत्तराखंड के पारंपरिक गणवेश धारण करेंगे। इस मौके पर डीन प्रो. एचसी पुरोहित, विवि के वित्त अधिकारी सुनील कुमार रतूड़ी, प्रो. हर्ष डोभाल आदि मौजूद रहे।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img