03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देवभूमि व्यापार मंडल ने CDS बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि, किया नमन

एफएनएन, रुद्रपुर : देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत की हैलीकॉप्टर क्रैश के दौरान हुई क्षति पर देवभूमि व्यापार मंडल ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें नमन किया। बता दें गत दिवस तमिलनाडू के एक गांव में हैलीकॉप्टर क्रैश हो जाने के चलते सीडीएम बिपिन रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत का निधन हो गया था। उनके साथ 11 सैन्य अधिकारी भी हैलीकॉप्टर में मौजूद थे, जो अब नहीं रहे।

शोक व्यक्त करते हुए देवभूमि व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि सीडीएस बिपिन रावत के निधन से देश को क्षति हुई है। सीडीएम बिपिन रावत के नेतृत्व में सेना ने अपनी कुशलता से सर्जिकल स्ट्राइक, डोकलाम में चीनी सेना को पीछे धकेलना, जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 लगने के बाद विपरित परिस्थितियों में माहौल का संभालना समेत कई कारनामों को अंजाम दिया था। जिन्हें भूल पाना मुश्किल हैं। श्री शर्मा ने कहा कि उत्तराखण्ड के लाल सीडीएम बिपिन रावत की क्षति के चलते उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशभर में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

वहीं देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री संगठन नरेंद्र अरोड़ा एवं जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि सीडीएस बिपिन रावत की कुशलनीति के चलते सेना को मजबूती मिली थी। सीडीएस बिपिन रावत ईंट का जवाब पत्थर से देने की कार्यशैली पर विश्वास रखते थे, जिसके चलते विरोध देशों में भारत की सेना का खौफ बना हुआ था। सेना को मजबूत करने में सीडीएस बिपिन रावत का महत्वपूर्ण योगदान था। उनकी आकस्मिक क्षति देश को सदैव याद रहेगी।
बता दें जनरल बिपिन रावत के कार्यों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सरकार ने सेना प्रमुख पद से उनकी सेवानिवृत्ति से ठीक पहले सीडीएस के लिए नामित कर दिया। सीडीएस में उनका कार्यकाल 2022 में खत्म होना था, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने दुनिया छोड़ दी। श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी नरेंद्र चौहान, विशाल चौधरी, गोपी सागर, गिरीश पाल, संदीप वाल्मिकी, मुकेश वशिष्ट, सत्ता कोली, त्रिलोक कोली, पूर्व नगर अध्यक्ष सत्यप्रकाश चौहान संजीव शर्मा संदीप तिवारी गोविंद साहनी विशाल सिंह रोहित मदान हरजीत राठी रमन बंसल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Hot this week

Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एफएनएन, अयोध्या: Purvanchal Expressway पर बुधवार सुबह करीब पांच...

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img