03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार में कारोबारी के परिवार को तमंचे की नोक पर बंधक बनाकर लूट, बदमाश फरार

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : हरिद्वार में पथरी क्षेत्र के धनपुरा में बदमाशों ने एक भैंस कारोबारी के परिवार को तमंचे की नोक पर बंधक बनाकर लूट को अंजाम दे डाला। घर से लाखों के जेवरात और नकदी लेकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस और एसओजी की टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी है।

  • तमंचे के बल पर पूरे परिवार को काबू में किया

पुलिस के मुताबिक, गांव धनपुरा में लक्सर रोड पर भैंस कारोबारी मासूम का घर है। परिवार में चंद दिनों बाद ही दो बेटों की शादी होनी है। इसलिए जेवरात आदि सामान खरीद कर रखा गया था। सोमवार आधी रात कुछ बदमाश मासूम के घर घुस गए और तमंचे के बल पर पूरे परिवार को काबू में कर लिया।

  • धरपकड़ के लिए टीमें गठित

बदमाश घर से जेवर नकदी समेटकर फरार हो गए। परिवार ने जैसे-तैसे पुलिस को सूचना दी। लूट की जानकारी मिलने से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस और एसओजी की टीम में बदमाशों की तलाश में जुट गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी गई है। जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

 

Hot this week

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Topics

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img