03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

चक्रवाती तूफान जवाद : तूफान के चलते 65 ट्रेनें रद, स्कूल भी बंद, एनडीआरएफ की टीमें तैनात, भारी बारिश का जारी हुआ अलर्ट

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, दिल्ली : अगले 12 घंटों के दौरान पश्चिम-मध्य से सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर एक गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान जवाद में बदल जाएगा। चक्रवाती तूफान जवाद के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम जिले से 3 और 4 दिसंबर को लगभग 65 ट्रेनों को रद कर दिया गया है। शुक्रवार को पूर्वी तट रेलवे ने यह जानकारी दी है। पूर्वी तट रेलवे के शीर्ष अधिकारी ए.के. त्रिपाठी ने कहा कि चक्रवात जवाद के चलते इन सभी ट्रेनों का रद किया गया है। तूफान के खतरे को देखते हुए  जिला प्रशासन ने भी विशाखापट्टनम और श्रीकाकुलम जिलों के सभी स्कूलों को शनिवार तक बंद करने का आदेश दिया है।

चक्रवाती तूफान जवाद की वजह से तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने तीनों राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा आइएमडी की ओर से इस दौरान उत्तरी महाराष्ट्र, गुजरात और पश्चिमी तटीय इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

  • एनडीआरएफ की 46 टीमें तैनात

इस बीच, लगभग 46 राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों को ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में 46 टीमों को तैनात किया गया है। एनडीआरएफ के महानिदेशक अतुल करवाल ने कहा कि एनडीआरएफ की कुल 46 टीमों को ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश भेजा गया है। वे वहां पहले से तैनात हैं। किसी भी टीम को एयरलिफ्ट करने की स्थिति पैदा होने पर आईडीएस अलर्ट पर है। साथ ही 18 और टीमें स्टैंडबाय पर हैं।

  • तूफान के प्रभाव को रोकने के लिए सरकार ने जारी किए दिशानिर्देश

बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि पश्चिम-मध्य से सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर गहरा दबाव अगले 12 घंटों के दौरान एक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा और शनिवार सुबह तक उत्तर आंध्र प्रदेश-ओडिशा तट पर पहुंच जाएगा। चक्रवात जवाद के चलते दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है। ओडिशा सरकार ने गुरुवार शाम को इसके प्रभावों को रोकने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं।

  • शनिवार की सुबह इन जगहों पर तूफान के पहुंचने की उम्मीद

इससे पहले, आइएमडी ने सूचित किया था कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात जवाद में तेज होने की उम्मीद है। शनिवार की सुबह उत्तरी आंध्र प्रदेश – ओडिशा के तट तक पहुंचने की उम्मीद है। इस दौरान 100 किमी प्रति घंटे की हवाएं चलेंगी। चक्रवाती तूफान के चलते आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात जवाद की स्थिति से निपटने के लिए राज्यों और केंद्रीय मंत्रालयों और संबंधित एजेंसियों की तैयारियों की समीक्षा के लिए गुरुवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की है। साथ ही कैबिनेट सचिव ने सभी तटीय राज्यों के मुख्य सचिवों और संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों या एजेंसियों के साथ स्थिति और तैयारियों की भी समीक्षा की है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...

शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग, 50 से ज्यादा दुकानें खाक

एफएनएन, शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग: फिरोजाबाद जिले...

Topics

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...

शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग, 50 से ज्यादा दुकानें खाक

एफएनएन, शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग: फिरोजाबाद जिले...

Chardham Yatra 2026 : 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा 2026, ऋषिकेश से पहला जत्था रवाना

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra 2026 उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित...

33% महिला आरक्षण बिल पास न होने पर भाजपा और विपक्ष आमने-सामने

एफएनएन, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2029 से पहले महिलाओं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img