03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएम धामी ने सितारगंज में चीनी मिल का किया शुभारंभ, पूर्व सीएम बहुगुणा के विकास कार्यों को सराहा

एफएनएन, सितारगंज : चीनी मिल के शुभारम्भ पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम विजय बहुगुणा को सितारगंज में विकास की गंगा बहाने वाले भागीरथ की उपाधि से नवाजा। कहा कि चीनी मिल के शुरू होने पर आस-पास के किसानों को इसका लाभ मिलेगा। गन्ना किसान दूसरे क्षेत्रों में संचालित चीनी मिल में गन्ना नही बेच सकेंगे।

सोमवार को पुष्कर सिंह धामी दि. किसान सहकारी चीनीमिल के शुभारंभ पर पहुंचे। यहां सभा में सीएम धामी ने कहा कि पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने सितारगंज क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने का काम किया है। उनके पुत्र विधायक सौरभ बहुगुणा भी क्षेत्र के लोगों से काफी लगाव रखते है। चार साल से बंद पड़ी चीनी मिल को शुरू कराने के लिये विधायक सौरभ बहुगुणा उनके समक्ष लगातार मांग उठाते रहे। सरकार चीनी मिल को पीपीडी मोड पर चलाने का निर्णय ले रही थी। मगर विधायक सौरभ बहुगुणा की दिन-रात मेहनत के कारण उन्होंने बंद मिल को चलाने के लिये सरकारी मद से बजट पारित कर दिया। मिल को चलाने के लिये आगे भी सरकार प्रतिबद्ध रहेगी।

कहा कि मिल चलने से खटीमा, बनबसा, नानकमत्ता, बरा, सितारगंज आदि के किसानों को बाजपुर, किच्छा व बहेड़ी की चीनीमिलों में गन्ना बेचने नही जाना पड़ेगा। क्षेत्र के किसानों को क्षेत्र में ही इसकी सुविधा मिलेगी। उन्होंने मिल को चलाने के लिये प्रभारी मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का भी अभिनंदन किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्य से बेहद लगाव है। किसानों को आधुनिकता और संपन्न् बनाने के लिये सरकार लगातार प्रयास कर रही है। कहा कि किच्छा से खटीमा व टनकपुर से बागेश्वर तक रेल लाइन की मांग को जल्द पूरा कर दिया जाएगा।

Hot this week

नरबलि वाले बयान पर बैकफुट पर आए विधायक हरीश धामी, बोले- इंसान हूं, जुबान फिसल गई

एफएनएन, पिथौरागढ़ : जौलजीबी मेले में नरबलि को लेकर...

PRD Jawans पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM धामी का पुतला फूंका

एफएनएन, देहरादून : PRD Jawans उत्तराखंड में अपनी मांगों...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img