Monday, February 16, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडपंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन आज, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचेंगे

पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन आज, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचेंगे

एफएनएन, रुद्रपुर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को रुद्रपुर के गांधी पार्क में पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। लोक योजना अभियान-2021 के तहत होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने जायजा लिया। सम्मेलन में कुमाऊं मंडल के सभी छह जिलों के जिला पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य शामिल होंगे।

  • राज्य स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री

डीएम रंजना राजगुरु ने बताया कि मुख्यमंत्री जौलीग्रांट एयरपोर्ट से स्टेट प्लेन से दोपहर साढ़े 12 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे बिगवाड़ा स्थित पूर्व मंडी अध्यक्ष स्व. सामंती के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद डेढ़ बजे गांधी पार्क पहुंचकर लोक योजना अभियान-2021 राज्य स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे।

  • कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी

सवा तीन बजे दोबारा बिगवाड़ा पहुंचेंगे जहां से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचकर 3.50 पर देहरादून रवाना हो जाएंगे। इधर, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी इंजीनियर बीसी छिम्वाल ने कहा कि सम्मेलन में कुमाऊं मंडल के सभी छह जिलों के जिला पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य शामिल होंगे। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।

  • मुखेम मेले में सीएम धामी करेंगे शिरकत

नई टिहरी में प्रतापनगर के प्रसिद्ध सेम मुखेम में नागराजा का त्रैवार्षिक मेला (आज) गुरुवार होगा। मेला समिति के पदाधिकारियों ने विधायक विजय सिंह पंवार के नेतृत्व मे ंमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुुलाकात कर मेले में आमंत्रित किया है। विधायक पंवार ने बताया कि सीएम धामी ने मेले में 26 नवंबर को सुबह 11 बजे आने की सहमति दी है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments