03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद भी सेना के 11 अफसर कोरोना की चपेट में

एफएनएन, इंदौर  : अभी कोरोना समाप्त नहीं हुआ है। टीका लगाने के बाद भी सावधानी जरूरी है। हालांकि ये भी राहत की बात है कि टीका लगाने वालों को जान का जोखिम कम है। अब आइआइएम इंदौर (IIM-Indore) से कोरोना को लेकर बड़ी खबर आई है। यहां बिजनेस मैनेजमेंट में सर्टिफिकेट कोर्स कर रहे भारतीय सेना के 11 अधिकारी पिछले चार दिनों में कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। इन अधिकारियों को दोनों टीके लग चुके थे।

मध्य प्रदेश के इंदौर में इन अधिकारियों की कोरोना रिपोर्ट आते ही हड़कंप मच गया। जिन अधिकारियों में कोरोना के लक्षण नहीं दिख रहे थे, उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। इन अधिकारियों में आए 65 लोगों का पता लगाकर उनके सैंपल परीक्षण के लिए लिए गए हैं। पिछले छह महीनों से 60 आर्मी ऑफिसर यहां सर्टिफिकेट कोर्ट कर रहे हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 22 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। इंदौर में कोरोना के 13, भोपाल में पांच, रायसेन में तीन और जबलपुर में एक नए मामले आए।

Hot this week

Rudraprayag में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी बोलेरो; 4 लोगों की मौत, 6 घायल

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में...

Topics

Rudraprayag में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी बोलेरो; 4 लोगों की मौत, 6 घायल

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img