03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सावधान ! उत्तराखण्ड़ के आठ जिलों में तीन दिन भारी

मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : मौसम एक बार फिर उत्तराखंड के लिए बड़ी मुसीबत बनने जा रहा है। मौसम विभाग पिछले 36 घंटे में तीन बार मौसम की स्तिथि को बदल चुका है। सोमवार सुबह के बुलेटिन मे येलो अलर्ट लेकर आया तो शाम के बुलेटिन में ऑरेंज और मंगलवार देर शाम जारी अलर्ट में 13 अगस्त को रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। यह रेड अलर्ट इसलिए भी खतरनाक है क्योंकि प्रदेश के आठ जिलों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान दिया गया है। इन जिलों में
पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, उधमसिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, चमोली शामिल हैं। हालांकि यह अलर्ट यही नही रुकता और 12-14 अगस्त को प्रदेश मे ऑरेंज अलर्ट भी लेकर आता है।

प्रशासन अलर्ट मोड पर

अलर्ट के आने के बाद सभी आठ जिलों में प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। इस दौरान आकाशीय बिजली की संभावना भी व्यक्त की गयी है। यहाँ बता दें कि विगत दिनों पिथौरागढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों और कल रुद्रप्रयाग की प्रलय को देखते हुए यह तीन दिन उत्तराखण्ड़ के पहाड़ी क्षेत्रों मे भारी पड़ने वाले है। वही निचले क्षेत्रों मे जलभराव की समस्या उत्पन्न होने का खतरा है। ऋषिकेश मे गंगा खतरे के निशान पर बह रही है तो टेहरी डैम का जलस्तर भी बढ़कर 780 मीटर तक पहुंच गया है। ऐसे में अगर बारिश ने अपना रौद्र रूप दिखाया तो गंभीर आपदा के सामना करना पड़ सकता है।

Hot this week

Selakui इंडस्ट्रियल एरिया में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार

एफएनएन. विकासनगर : Selakui देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र...

Jauljibi मेले में CM धामी के सामने बवाल, माइक बंद होने पर विधायक हरीश धामी भड़के; मंच पर हुई तीखी बहस

एफएनएन, धारचूला (पिथौरागढ़) : Jauljibiउत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़...

जिला अस्पताल में मौत के घाट उतारे गए युवक के परिजनों का प्रदर्शन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में आपातकालीन कक्ष के बाहर...

Topics

Jauljibi मेले में CM धामी के सामने बवाल, माइक बंद होने पर विधायक हरीश धामी भड़के; मंच पर हुई तीखी बहस

एफएनएन, धारचूला (पिथौरागढ़) : Jauljibiउत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़...

जिला अस्पताल में मौत के घाट उतारे गए युवक के परिजनों का प्रदर्शन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में आपातकालीन कक्ष के बाहर...

Dehradun 14 लाख रुपये लूटकांड में बजरंग दल और पुलिस आमने-सामने

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में 14 लाख...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img