03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जानें, सरकार की सद्बुद्धि को परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने क्यों किया हवन यज्ञ

एफएनएन, रुद्रपुर : पिछले लम्बे समय से प्रदेश भर के परिवहन विभाग के कर्मचारी विभागीय पदोन्नति को लेकर कार्यबहिष्कार पर चल रहे है। आज इसी क्रम में प्रदेश सरकार की सद्बुद्धि को लेकर उपसंभागीय परिवहन कार्यालय में कर्मचारियों ने हवन यज्ञ का आयोजन किया।

उत्तराखण्ड परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के बैनर तले जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर स्थित उपसंभागीय परिवहन विभाग के सभी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर पूर्ण कार्य बहिष्कार पर चल रहे है। दरअसल पिछले काफी समय से पूरे प्रदेश के परिवहन विभाग के कर्मचारी विभागीय पदोन्नति को लेकर अपनी मांग उठाते आ रहे हैं। लेकिन उनकी मांगें पूरी न होने के क्रम में पूरे प्रदेश के परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में पूर्ण कार्य बहिष्कार कर रखा है।

आज प्रदर्शन कारियो ने सरकार के खिलाफ नाराज़गी जाहिर की और सरकार की सद्बुद्धि के लिये हवन यज्ञ का आयोजन किया। साथ ही उन्होंने कहा कि अब जब तक मुख्यमंत्री उनकी बात को गंभीरता से नहीं समझेंगे तब तक की प्रदर्शन जारी रहेगा। हलांकि परिवहन विभाग के कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन और पूर्ण कार्य बहिष्कार के बाद परिवहन विभाग कार्यालय आने वाले आम लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।

Hot this week

Mukteshwar से शुरू हुई 658 KM की हिमालयन MTB चैलेंज-2026, 10 जिलों से गुजरेंगे साइकिल राइडर्स

एफएनएन , हल्द्वानी : उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा...

Haridwar में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, नीचे दबीं दो कारें, बड़ा हादसा टला

एफएनएन , हरिद्वार : उत्तराखंड के हरिद्वार में देर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img