03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

नैनीताल : मासूम का शिकार करने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद

Spread the love

एफएनएन, नैनीताल : नैनीताल के समीपवर्ती चोपड़ा गांव के दांगड़ तोक में पांच वर्षीय बच्ची को मारने वाले आदमखोर तेंदुआ को ढेर करने के आदेश होने के बाद वन विभाग को सफलता मिली है। विभाग द्वारा क्षेत्र में लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हुआ है। जिसे रानी बाग रेस्क्यू सेंटर भेजा जा रहा है। हालांकि फिलहाल कैद हुआ तेंदुआ आदमखोर है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। विभाग द्वारा तेंदुआ की लार के सैंपल परीक्षण को भेजे जाएंगे जिससे स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। तब तक नियुक्त शिकारी और वन विभाग के कर्मी क्षेत्र में गश्त करते रहेंगे।

बता दें कि मंगलवार देर शाम चोपड़ा ग्राम सभा के दांगड़ तोक निवासी मोहन सिंह जीना की पांच वर्षीय बेटी राखी पर तेंदुआ ने हमला कर दिया था। परिजनों के समय रहते पहुंचने पर तेंदुआ बच्ची को आंगन पर ही छोड़ कर भाग गया। मगर गुलदार के हमले में बच्ची बुरी तरह जख्मी हो गई थी। जिसे तत्काल उपचार के लिए हल्द्वानी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। इधर बुधवार को स्वजनों और ग्रामीणों ने तेंदुआ को मारने की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। ग्रामीणों द्वारा तेंदुआ को मारने के आदेश नहीं होने तक बच्ची का अंतिम संस्कार नहीं किए जाने के ऐलान के बाद डीएफओ बीजूलाल टीआर मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने आदमखोर तेंदुआ को मारने के आदेश जारी करने के साथ ही पीड़ित पक्ष को मुआवजा राशि का चेक सौंपा।

तेंदुआ को ढेर करने के आदेश होने के बाद देवीधुरा निवासी हरीश धामी को शिकारी नियुक्त कर क्षेत्र में गश्त शुरू कर दी गई थी। साथ ही तेंदुआ को पकड़ने के लिए क्षेत्र में दो पिजरे भी विभाग द्वारा लगाए गए। शिकारी और वनकर्मियों को रात भर की गई गश्त के दौरान जंगल में तेंदुआ नहीं दिखा। मगर सुबह क्षेत्र में लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हो गया। रेंजर बीएस मेहता ने बताया कि फिलहाल तेंदुआ को रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भेजा जा रहा है। जिसके लार के सैंपल लेकर परीक्षण को देहरादून भेजे जाएंगे। परीक्षण के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आदमखोर है अथवा नहीं। परीक्षण रिपोर्ट आने तक शिकारी क्षेत्र में नियुक्त रहेंगे। जो कि वन कर्मियों के साथ गश्त करते रहेंगे।

Hot this week

Dineshpur में झाड़ियों के बीच मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur उधम सिंह नगर जिले के...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...

Haldwani Base अस्पताल की इमरजेंसी में हमला, घायल युवक के साथी पर धारदार हथियार से वार

एफएनएन, हल्द्वानी : हल्द्वानी के बेस अस्पताल में उस...

Rahul Gandhi का छात्र संवाद राजनीतिक ड्रामा, युवाओं का समय किया बर्बाद: महेंद्र भट्ट

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र...

Topics

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img