03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कलयुगी सौतेले बाप ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, हल्‍द्वानी : कलयुगी सौतेले पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी की अस्मत लूट ली। पुलिस ने पीडि़ता की मां की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला तीन माह पुराना है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राजपुरा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। कहा है कि 10 अगस्त की शाम वह किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी। इस बीच उसकी नाबालिग पुत्री घर पर अकेली थी। इसका फायदा उठाकर सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। साथ ही मुंह बंद रखने की धमकी दी। इसके बाद किशोरी गुमशुम रहने लगी। कारण जानने पर किशोरी ने सोमवार को आपबीती मां को बताई।

इसके बाद महिला पीडि़ता को लेकर थाने पहुंची और आरोपित सौतेले पति पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल परिक्षण कर आरोपित के खिलाफ पाक्सो एक्ट में केस दर्ज किया। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि महिला के पति की कई साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद उसने एक व्यक्ति से शादी की। सौतेले पिता ने पुत्री को घर में अकेला पाकर दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि आरोपित को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img