03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ड्यूटी पर जाने से एक दिन पहले गढ़वाल राइफल के फौजी पर झपटी मौत, डंपर ने कुचला

एफएनएन, देहरादून : ड्यूटी पर जाने से एक दिन पहले ही फौजी पर मौत झपट पड़ी। देहरादून के पंडितवाड़ी क्षेत्र में हुए हादसे में फौजी की अपने रिश्तेदार के साथ मौत हो गई थी। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसे में डंपर चालक को भी चोट आई हैं। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

  • बाइक सवार दो युवकों को कुचला

पंडितवाड़ी में रविवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया था। डंपर इतना तेज था कि सवारों को कुचलने के बाद जिस पेड़ से टकराया वह पेड़ भी टूट गया। दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

  •  किसी काम से दोनों गए थे प्रेमनगर

मृतकों की पहचान संतोष प्रसाद पुत्र भगवती प्रसाद निवासी निवाल गांव, पोस्ट ऑफिस थाती, घनसाली और अभिषेक भट्ट पुत्र ललिता प्रसाद भट्ट निवासी डुंडा उत्तरकाशी के रूप में हुई। दोनों प्रेमनगर किसी काम से गए थे। वहां से बल्लूपुर की ओर लौटते हुए उनकी बाइक को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मारी थी।

  • गढ़वाल राइफल में बतौर फौजी तैनात थे संतोष

इंस्पेक्टर कैंट एश्वर्य पाल ने बताया कि संतोष गढ़वाल राइफल में बतौर फौजी तैनात थे। उनकी ड्यूटी वर्तमान में लद्दाख में थी। रविवार को उन्हें देहरादून से लद्दाख के लिए रवाना होना था। जिसके साथ वह बाइक पर थे वह उनका रिश्तेदार बताया जा रहा है।

  • डंपर चालक के दोनों पैरों और सिर पर चोट

हादसे में डंपर चालक भी घायल हो गया था। उसे बमुश्किल डंपर के केबिन से बाहर निकाला गया। उसके दोनों पैरों और सिर पर चोट है। चालक का नाम संजय निवासी हरबंसवाला, बढ़ापुर, बिजनौर है। उसका इलाज चल रहा है।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img