Sunday, July 27, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडकांग्रेस दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में हंगामा, संचालक द्वारा नाम लेने पर...

कांग्रेस दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में हंगामा, संचालक द्वारा नाम लेने पर नेता नाराज

एफएनएन, देहरादून : मसूरी में आयोजित कांग्रेस दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में शनिवार को हंगामा हो गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी मौजूद थे।

  • मेघ सिंह के समर्थकों ने कर दिया हंगामा
    जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता मेघ सिंह कंडारी का कार्यक्रम संचालक द्वारा नाम नहीं लिए जाने से वह नाराज हो गए। जिसके बाद नाराज मेघ सिंह के  समर्थकों ने हंगामा कर दिया।
  • गोदियाल और हरीश रावत के हस्तक्षेप का बाद शांत हुआ मामला
    इस दौरान समर्थकों ने मेघ सिंह को कंधे पर बैठाकर मंच पर बैठाया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के हस्तक्षेप का बाद मामला शांत हुआ।
  • संचालक और आयोजकों को खरी-खोटी सुनाई
    मेघ सिंह कंडारी के समर्थकों ने कार्यक्रम संचालक और आयोजकों को खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल के खिलाफ नारे भी लगाए गए।
  • गोदावरी थापली ने भी लगाया आरोप
    कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली ने भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मसूरी में शहर कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की उन्हें जानकारी नहीं दी जाती है। थापली ने कहा कि उन्हें कार्यक्रम में कभी नहीं बुलाया जाता।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments