03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मुंबई में बहुमंजिला अविघ्ना पार्क अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, एक की मौत

Spread the love

एफएनएन, मुंबई : मुंबई में करी रोड  स्थित बहुमंजिला अविघ्ना पार्क अपार्टमेंट  में शुक्रवार दोपहर 12 बजे के आसपास भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक व्‍यक्ति की जान चली गई है। जानकार इसे लेवल 3 की आग बता रहे हैं। दमकल विभाग के एक अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार मध्य मुंबई में एक 60 मंजिला आवासीय इमारत में दोपहर के समय आग लग गई। आग करी रोड पर अविघ्ना पार्क की इमारत में लगी। आग को काबू करने के लिए दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। इस हादसे में एक व्‍यक्ति की मौत की खबर है। आग लगने के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। बचाव अभियान जारी है, इस घटना के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

गौरतलब है कि बीते कुछ दिन पहले मुंबई के कुर्ला इलाके के नेहरू नगर में एक आवासीय सोसायटी में भीषण आग लगने के कारण वहां खड़ी 20 मोटर साइकिल जलकर पूरी तरह से खाक हो गई थी। दमकल विभाग को जैसे ही इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि इस हादसे में भी किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं थी।

बीते कुछ माह पहले मुंबई स्थित पवई इलाके के हरानंदानी गार्डन में भी एक सात मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई थी। ये आग सुबह के समय लगी थी। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं थी। आग इमारत की पांचवीं मंजिल पर लगी थी और वहां से फैलते हुए बिजली के तारों तक जा पहुंची थी। इमारत की पांचवीं और छठी मंजिल पूरी तरह धुएं से भर गई थी। आग की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और कुछ घंटों की मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाने में कामयाब हुए।

 

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img