03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

‘पालाबदलू ‘ कांग्रेसियों को अब यशपाल से जगी आस, इंदिरा के बाद अब यशपाल का गुणगान शुरू

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद लावारिस कांग्रेस के कुछ पाला बदलुओं को नया ठिकाना मिल गया है। यशपाल आर्य की कांग्रेस में वापसी के साथ ही उन्होंने अपना रंग बदलना शुरू कर दिया है। कल तक जो यशपाल का नाम लेने से भी कतराते थे, आज फेसबुक पर उनकी सक्रियता का अंदाजा देखकर ही लगाया जा सकता है। नेता प्रतिपक्ष रहीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश के इर्द-गिर्द जिले के कुछ नेताओं को मंडराते हुए देखा जा सकता था।

जन सरोकारों से दूर इन नेताओं को बड़ी ठेस जनप्रिय नेता इंदिरा हृदयेश के निधन से लगी। अन्य नेताओं के 36 का आंकड़ा था तो इन्हें नए ठिकाने की तलाश थी। यह तलाश अब यशपाल आर्य की कांग्रेस में वापसी से खत्म हो गई है।सोशल मीडिया  पर यशपाल की वापसी की खबर के साथ ही उनकी तस्वीरें गवाही दे रही हैं कि इन पाला बदलुओ का न कोई और है और न कोई ठौर। सरकार आ गई तो क्या कहने ! पूरे पांच साल मौजा ही मौजा। सूत्रों की मानें तो इनमें से कई तो यशपाल आर्य को फोन भी खटखटा चुके हैं और उनके घर पर भी दस्तक देने वाले हैं। आखिर दस्तक दें भी क्यों न, कुछ महीनों की रुसवाई के बाद उन्हें उम्मीद की किरण जो दिखाई दी है। जिसका वक्त अच्छा होगा, उसी के साथ चल देंगे।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img