03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

तिकुनिया कांड में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा उर्फ मोनू पुलिस जांच समिति के सामने हुए पेश

Spread the love
  • दूसरे सम्मन पर तय समय से 24 मिनट पहले पहुंचे आरोपी आशीष मिश्रा
  • आज पूछताछ के बाद मोनू जाएंगे घर या होगी गिरफ्तारी, संशय बरकरार

एफएनएन, लखीमपुर खीरी : लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुई हिंसा के मामले में एक मुकदमे में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा और मोनू शनिवार को 10 बजकर 36 मिनट पर पुलिस जांच समिति के सामने पेश हो गए। कयास लगाया जा रहा था कि मोनू शायद जांच समिति के सामने पेश ना होकर आत्मसमर्पण करने कोर्ट जाएं । उनके पिता केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने कल शुक्रवार को लखनऊ में ही पत्रकारों से साफ कर दिया था कि उनके बेटे पुलिस जांच में सहयोग करेंगे और अपने साक्ष्य सहित तय समय पर जांच समिति के सामने पहुंचेंगे । इससे पहले शासन द्वारा गठित जांच समिति ने गुरुवार को 7:30 बजे शाम को उनके घर के बाहर एक नोटिस चस्पा की थी और उन्हें जांच के लिए 8 सितंबर सुबह 10 बजे पुलिस लाइन के क्राइम ब्रांच के ऑफिस बुलाया गया था ।

पुलिस लाइन में शुक्रवार को काफी गहमा-गहमी रही। मीडिया की टीमें कल दोपहर बाद तक पुलिस लाइन में डटी रहीं, लेकिन आशीष मिश्रा नहीं पहुंचे । तमाम राजनीतिक पार्टियां और नेता आरोपी मंत्री पुत्र आशीष मिश्रा मोनू के नेपाल भाग जाने के दावे करती रहीं, इस बीच लखनऊ पार्टी बैठक में भाग लेने गए खीरी सांसद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र से जब पत्रकारों ने पूछा कि उनके बेटे कहां है तब उन्होंने साफ किया कि उनके बेटे लखीमपुर में उनके आवास पर ही हैं और कल वह जांच समिति के सामने पेश होंगे। तब यह माना जा रहा था कि आशीष मिश्रा मोनू शनिवार को 11 बजे के बाद पुलिस लाइन पहुंचेंगे। सुबह 10:00 बजे पहले से ही पत्रकारों का जमावड़ा एक बार फिर से पुलिस लाइन में लग गया। 10:30 मिनट करीब एक पुलिस के घेरे के बीच किसी आरोपी को ले जाता देखकर मीडिया ने समझा कि संभवत मोनू आ रहे हैं, मीडिया टीम उधर दौड़ी, तब तक आशीष मिश्रा मोनू अचानक दूसरी तरफ से आ गए और क्राइम ब्रांच ऑफिस के अंदर चले गए। पुलिस अधिकारी अभी किसी भी सवालों का खुलकर जवाब नहीं दे रहे हैं। माना जा रहा है आशीष मिश्रा मोनू अपने साथ कई पेन ड्राइव ले गए हैं जिनमें उनके दंगल में होने के प्रमाण हैं, और साथ ही उन लोगों के शपथ पत्र भी लाए हैं जो दंगल में मौजूद थे आशीष मिश्रा मोनू अपने मोबाइल की लोकेशन भी भी पुलिस को मुहैया कराई है । फिलहाल शनिवार का दिन लखीमपुर खीरी में पुलिस लाइन में गहमागहमी भरा है । पत्रकार अभी इस इंतजार में है कि आशीष मिश्रा मोनू को पूछताछ के बाद घर जाने दिया जाएगा या उनकी गिरफ्तारी होगी।

Hot this week

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, 53 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police जिले के पुलिस विभाग में...

Bjp प्रदेश कार्यसमिति में 2027 पर मंथन, नितिन नवीन देंगे जीत का मंत्र

एफएनएन, हल्द्वानी : Bjp हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

Topics

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, 53 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police जिले के पुलिस विभाग में...

Bjp प्रदेश कार्यसमिति में 2027 पर मंथन, नितिन नवीन देंगे जीत का मंत्र

एफएनएन, हल्द्वानी : Bjp हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

Rawli Mahdood में नाले का कहर : पुलिया से गिरकर 6 साल की बच्ची बही, तलाश जारी

एफएनएन, हरिद्वार : Rawli Mahdood हरिद्वार के सिडकुल थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img