03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में जल्‍द लांच की जाएगी मुख्यमंत्री नारी सशक्तीकरण योजना

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से राज्य में जल्द ही ‘मुख्यमंत्री नारी सशक्तीकरण योजना’ लांच की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को यहां भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि योजना के तहत स्वरोजगार से संबंधित प्रोजेक्ट के लिए महिलाओं को 30 फीसद अथवा अधिकतम एक लाख रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। चालू वित्तीय वर्ष में 1500 से ज्यादा महिलाओं को योजना से लाभान्वित किया जाएगा। इसमें अविवाहित, तलाकशुदा, दिव्यांग महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार कई योजनाएं संचालित कर रही है। इस दिशा में अब एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में महिलाएं स्वरोजगार के क्षेत्र में आना चाहती हैं, लेकिन भूमि पर अधिकार न होने समेत अन्य कारणों के चलते उन्हें बैंक से ऋण नहीं मिल पाता। इसे देखते हुए राज्य में मुख्यमंत्री नारी सशक्तीकरण योजना शुरू की जाएगी, जो अनुदान आधारित होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम्य विकास विभाग के तहत संचालित होने वाली योजना में लाभार्थी चयन के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारी और शहरी क्षेत्रों में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक की अध्यक्षता में मूल्यांकन समिति गठित होगी। समिति से प्रोजेक्ट पास होने पर संबंधित महिला बैंक से ऋण ले सकती हैं अथवा स्वयं की पूंजी से उद्यम शुरू कर सकती है। इसमें उसे एक लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी।

Hot this week

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img