03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हाई कोर्ट की नाराजगी के बाद केलाखेडा एसओ लाइन हाजिर, चौकी इंचार्ज सस्पेंड

ढाबे पर पुलिस की अराजकता के मामले में कार्रवाई

एफएनएन, बाजपुर : उच्च न्यायालय की नाराजगी के बाद केलाखेडा एसओ ओम प्रकाश को लाइन हाजिर जबकि बेरिया दौलत चौकी प्रभारी प्रकाश चंद को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सीबीआई करेगी। मामला केलाखेड़ा पुलिस द्वारा ढाबे के कर्मचरी संग मारपीट करने और सीसीटीवी फुटेज को नष्ट करने से जुड़ा है। हाईकोर्ट ने इस घटना पर एसएसपी ऊधम सिंह नगर को फटकार लगाते हुए जांच सीबीआई को रेफर करने के आदेश दिया है । कोर्ट ने एक सप्ताह में जांच कर दोषी पुलिस कर्मी प्रकाश चन्द्र टम्टा , त्रिभुवन सिंह, चंदन सिंह , गणेश टोलिया बेरिया दौलत पुलिस चौकी को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है। अगली सुनवाई 19 अगस्त को होगी । इससे पहले ही एसएसपी ने कार्रवाई कर दी।

ढाबा मालिकों ने हाईकोर्ट में की थी अपील

नेशनल हाईवे पर पंडित ढाबा काफी समय से चल रहा है इस ढाबे के मालिक विपिन शर्मा व अनिल शर्मा ने हाईकोर्ट में अपनी गिरफ्तारी पर रोक हेतु याचिका दायर की थी । उनका कहना था कि 28 जुलाई को चार पांच पुलिस वाले ढाबे पर आए और मारपीट की। उनके नौकर का फोन छीन लिया। ढाबा सीज करने की धमकी दी पुलिस वाले उसे अपनी गाड़ी में बिठा कर ले गए और उस पर चरस की बरामदगी दिखाकर जेल भेज दिया। यह घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गयी । दूसरे दिन दो पुलिस वाले आकर सीसीटीवी की फुटेज को डिलीट कर गए और धमकी दे गए कि अगर किसी को कुछ बताया तो ढाबा सीज कर देंगे।

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img