03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य सक्रिय राजनीति में वापसी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का मिला जिम्मा

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य की सक्रिय राजनीति में वापसी हो गई है। भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने इसकी पुष्टि की है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। उत्तराखंड के राज्यपाल पद से बेबी रानी मौर्य ने बीती आठ सितंबर को इस्तीफा दिया था। 14 सितंबर को वह देहरादून से दिल्ली चली गईं थी। वह तीन साल तक राज्यपाल के पद पर रहीं। आगरा निवासी बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के पीछे उनके सक्रिय राजनीति में लौटने के कयास लगाए जा रहे थे। अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मौर्य को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से पूर्व राज्यपाल मौर्य को भेजे गए पत्र के अनुसार उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

भाजपा जो कहती है, वह करती है: जोशी

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अब तक के साढ़े चार साल के कार्यकाल में अपने हर वायदे को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसा संगठन है, जो कहता है वह करता भी है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग भाजपा के कार्यों को नहीं देख पा रहे, वे वर्ष 2012 से 2017 तक चली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को भी देख लें। तस्वीर साफ हो जाएगी।

जोशी ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार से परिवर्तन यात्रा करना चाह रहे थे, लेकिन उनके द्वारा पंजाब में परिवर्तन कर दिया गया। उन्होंने कहा कांग्रेस समेत विपक्ष प्रदेश में टार्च लेकर सरकार की विफलता ढूंढ रहा है, मगर उन्हें यह मिल नहीं रही।

उन्होंने कहा कि विपक्ष के दावे कितने फलदायी हैं कि कांग्रेस में ही टूट-फूट हो रही है। कांग्रेस के विधायक भाजपा के साथ आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जन आशीर्वाद रैलियों के माध्यम से सरकार के कार्यों को जनता को बता रही है। साथ ही दावा किया कि सरकार के पांच वर्ष के काम और युवा जोश के बूते भाजपा एक बार फिर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से सत्तासीन होगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान आदि मौजूद थे।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img