03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

नहर में गिरने से हुई 35 वर्षीय युवक की मौत

Spread the love

एफएनएन, रामनगर : संलग्रामनगर में आज शाम चोरपानी के पास बड़ी नहर में शाम 7 बजे एक युवक के नहर में गिरने के बाद उसका शव आठ मीटर दूर बरामद हुआ है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि रामनगर में आज दूसरी घटना से रामनगर क्षेत्र दहल गया। बता दें कि पहली घटना आज गर्जिया के पास कोसी नदी में 10 वर्षीय युवक के डूबने के बाद हुई मौत से परिजनों में कोहराम मचा। वही आज शाम 7:00 बजे रामनगर के चोरपानी के पास से बहने वाली बड़ी नहर में एक युवक गिर गया जिसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को आसपास के लोगों द्वारा दी गई।जिस पर पुलिस की टीम ने तुरंत ही बड़ी नहर में चल रहे पानी को कम करवाया, वह युवक का रेस्क्यू शुरू किया।  लगभग तीन से चार घंटे बाद रात 10:50 पर युवक का रेस्क्यू कर लिया गया। जिसको तुरंत ही उपचार के लिए रामनगर संयुक्त चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया वही फायरब्रीगेद निरीक्षक किशोर उपाध्याय ने बताया कि युवक लगभग 35 वर्ष का है। उन्होंने कहा कि युवक के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। वही कुछ देर बाद ही युवक की शिनाख्त रामनगर के हिम्मतपुर डोटियाल पान सिंह पुत्र अनिल सिंह नेगी के रूप में हुई। जो टेंपो चलाने का कार्य करता था। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया वहीं पुलिस अब कल सुबह युवक का पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई करेगी।

Hot this week

Dehradun : भाजपा महिला नेताओं पर अभद्र फेसबुक टिप्पणी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राहुल गांधी के देहरादून दौरे...

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Topics

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img