03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

देश का नाम रोशन कर, कांस्य पदक लेकर रुद्रपुर पहुंचे मनोज का भव्य स्वागत

Spread the love
  • ढोल नगाड़े और आतिशबाजी के बीच जमकर थिरके लोग
  •  जगह-जगह किए गए मनोज सम्मानित

एफएनएन, रुद्रपुर : टोक्यो जापान पैरालिम्पिक से कांस्य जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले रुद्रपुर के लाल मनोज सरकार के गृह जनपद आने पर भव्य स्वागत किया गया। विजय यात्रा में जमकर लोगों ने आतिशबाजी की। ढोल नगाड़ा के धुन पर लोग खूब थिरके। इस दौरान भारत माता की जयघोष से माहौल गूंज उठा। जगह जगह विभिन्न संगठनों ने मनोज को सम्मानित किया।

इंदिरा बंगाली कॉलोनी रुद्रपुर निवासी मनोज सरकार ने टोक्यो पैरालंपिक में जापान के खिलाड़ी डाइसयुक फ़्यूजिहेरा को पैरा बैडमिंटन में 2-0 से मात देकर भारत के लिए कांस्य पदक जीत कर देश प्रदेश का नाम रोशन किया। 6 सितंबर को पदक जीतने के बाद मनोज सरकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी। इसके बाद 10 सितंबर की रात्रि में मनोज रुद्रपुर पहुंचे। शनिवार को मनोज के स्वागत में विजय यात्रा निकाला गया। इसमें विभिन्न संगठन राजनीतिक दल बंगाली समुदाय सहित अन्य लोगों और युवाओं ने ढोल नगाड़ो पर खूब डांस किया और आतिशबाजी की। इंदिरा चौक से जिप्सी में मनोज सरकार एवं उनकी पत्नी रेवा सरकार सवार हुए।

रैली गल्ला मंडी, गुरुद्वारे, मुख्य बाजार होते हुए पांच मंदिर पहुंची। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनोज सरकार को सम्मानित किया। इसके बाद रैली भगत सिंह चौक, काशीपुर बायपास रोड होते हुए सिटी क्लब रुद्रपुर पहुंची। यहां राइजिंग फाउंडेशन और राष्ट्रीय चेतना मंच की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मनोज सरकार का विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व सांसद बलराज पासी, पूर्व जिला अध्यक्ष उत्तम दत्ता सहित विभिन्न समुदाय एवं संगठन के लोगों ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विजय आहूजा, हरीश चौधरी, दिलीप अधिकारी, राजकुमार शाह, संजय ठुकराल, अर्जुन विश्वास आदि मौजूद थे।

Hot this week

Dehradun में मॉर्निंग वॉक पर निकले MDDA अधिकारी को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun में सोमवार सुबह हरिद्वार रोड...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Dehradun में BJP की गढ़वाल मंडल संगठनात्मक बैठक शुरू, CM धामी और महेंद्र भट्ट मौजूद

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img