03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

नानकमत्ता में युवकों को झांसे में लेकर बंधक बनाने के बाद पचास हजार की फिरौती मांगी

Spread the love

एफएनएन, नानकमत्ता : युवको को झाँसे में लेकर बंधक बनाने के बाद पचास हजार की फिरौती मांगी गई। पुलिस के पहुंचने पर बदमाश बंधक को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल देर शाम पप्पू सिंह यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी ग्राम करनपुर काला, फरीदपुर, जिला बरेली हाल निवासी सरस्वती शिशु मंदिर गली नानकमत्ता ने पुलिस को तहरीर सौंपते हुए कहा कि वह फर्टीलाइजर कम्पनी मे काम करता है। उसे गत 5 सितम्बर को मोबाइल पर पूजा नाम की लड़की का फोन आया। उसने उसे नगला मिलने के लिए कहा। दोबारा फोन आया तो वह अपने एक साथी सुखदेव सिंह को साथ लेकर नगला गाँव पहुंचा तो वहाँ तीन चार अज्ञात लोग दोनो को अपनी मोटर साईकिल पर जबरन हरैया गाँव की ओर जंगल में ले गए। आरोप है कि वहाँ दोनो को बंधक बनाने के बाद मारपीट करने लगे और पचास हजार रूपये की माँग की। न देने पर दोनो को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के अनुसार अपनी जान बचाने के लिए सुखदेव सिंह ने रितेश अग्रवाल से पैसे लाने की बात की तो आरोपियो ने सुखदेव को छोड़ दिया। सुखदेव ने भुवन सिंह राणा भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष को घटना की जानकारी दी तो यह घटना बाजार में आग की तरह से फैल गयी। भुवन राणा ने सुचना पुलिस क़ो दी तो पुलिस मौके पर पहुंची, इस बीच आरोपी बँधक बनाए गए युवक को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने एक आरोपी बंटी सिंह पुत्र का नामालूम निवासी बिचुवा तथा पाँच अन्य के खिलाफ तहरीर के अनुसार मुकदमा पंजिकृत कर धारा 323/384/504/506/आई पीसी के तहत कायम कर कार्यवाही की है। जो चर्चा बनी है।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img