Thursday, March 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराष्ट्रीयपंजाब में कोविड की नई गाइडलाइंस जारी, अब सूबे में प्रवेश के...

पंजाब में कोविड की नई गाइडलाइंस जारी, अब सूबे में प्रवेश के लिए आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट जरूरी

एफएनएन, चंडीगढ़ : पंजाब में तीसरी लहर की संभावना के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने गुरुवार को कोविड-19 की नई गाइडलाइंस जारी की। यह जरूरी दिशा निर्देश 15 सितंबर तक जारी रहेंगे। नए दिशा निर्देश के अनुसार पंजाब में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को, चाहे वो सड़क के माध्यम से पंजाब में आ रहे हैं या हवाई माध्यम से, आरटीपीसीआर की 72 घंटे की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी।

साथ ही उन्हें दोनों वैक्सीन लगी होनी चाहिए। वहीं लोगों के जमा होने पर भी अंकुश लगाया गया है। इनडोर में 150 लोग एवं आउटडोर में केवल 300 लोग ही इकट्ठा हो सकते हैं। साथ ही नई गाइडलाइंस के मुताबिक, जिम, सिनेमा, रेस्टोरेंट 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुले रहेंगे।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments