03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सरकार नहीं देना चाहती है नजूल वासियों को मालिकाना हक : केपी गंगवार

Spread the love
  • भाईचारा एकता मंच हर दरवाजे तक चलाएगा जागरूकता अभियान

एफएनएन, रुद्रपुर : जनपद उधम सिंह नगर के मुख्यमंत्री होने के बाद भी विधानसभा सत्र से नजूल का मुद्दा गायब इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार रुद्रपुर मुख्यालय के हजारों परिवारों को नजूल पर मालिकाना हक देना नहीं चाहती है, बल्कि उन्हें उजाड़ने की साजिश कर रही है। भाईचारा एकता मंच नजूल की इस लड़ाई को लेकर पूर्व से आंदोलनरत है और अब चुनाव से पहले दरवाजे दरवाजे जाकर लोगों को नजूल पर मालिकाना हक और दान पात्र की भूमि के स्थाई समाधान को लेकर जागरूक करेगा। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने कहा कि जनपद उधम सिंह नगर से मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उम्मीद लगाई जा रही थी कि इस विधानसभा सत्र में नजूल भूमि पर मालिकाना हक को लेकर चर्चा होगी लेकिन पूरे विधानसभा सत्र के बीत जाने के बाद भी नजूल के मामले पर कोई बात न होना इस बात का प्रमाण है कि सरकार को रुद्रपुर मुख्यालय पर नजूल पर बसे हजारों परिवारों की कोई चिंता नहीं है। वह उन्हें उजाड़ने का मन बना चुकी है अब भाईचारा एकता मंच नजूल पर मालिकाना हक और दानपात्र की भूमि के स्थाई समाधान को लेकर जो आंदोलन चला रहा है उसे और तेज किया जाएगा। संगठन के पदाधिकारी दरवाजे दरवाजे जाकर लोगों को नजूल पर मालिकाना हक और दान पात्र की भूमि के स्थाई समाधान तक भाईचारा एकता मंच के आंदोलन में शामिल होने के लिए जागरूक करेंगे और जब तक इस समस्या का समाधान नहीं हो जाता संगठन इस मामले की लड़ाई लड़ता रहेगा। विगत 5 वर्षों से भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री मंत्री और जनप्रतिनिधि रुद्रपुर में चुनाव के समय नजूल पर मालिकाना हक दिलाने की कसमें खाते रहे है लेकिन धरातल पर नजूल के मामले को लेकर सरकार के किसी भी प्रतिनिधि ने कोई कार्य नहीं किया। भाईचारा एकता मंच अब नजूल पर मालिकाना हक और दान पात्र की भूमि के स्थाई समाधान को लेकर चल रहे आंदोलन को शहर की हर बस्ती के हर दरवाजे तक लेकर जाएगा और आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन इसका जवाब देगा।

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img