03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार में फंदे पर लटका मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, भाइयों संग खेल रही थी मृतका

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार में झंडा चौक स्थित एक घर में 10 वर्षीय बच्ची का शव फंदे पर लटका मिला। बच्ची अपने भाइयों के साथ कमरे में खेल रही थी। माता-पिता किसी काम से घर से बाहर गए थे। भाइयों के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने बच्ची का फंदे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

कनखल थाना क्षेत्र के झंडा चौक स्थित मकान में निजी स्कूल में बस चलाने वाला मदन परिवार के साथ किराए पर रहता है। उसकी पत्नी एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। गुरुवार को पति-पत्नी काम पर गए हुए थे। घर पर 10 वर्षीय बेटी अंचिता अपने दो छोटे भाईयों के साथ अकेली थी। सुबह करीब 11 बजे अंचिता के छोटे भाईयों ने पड़ोसियों को बताया कि उनकी बहन पंख पर लटक रही है। सूचना मिलने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए।

उन्होंने बच्ची को फंदे से उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मदन और उनकी पत्नी घर पहुंचे। पुलिस भी अस्पताल पहुंची। थाना प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि बच्ची के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की जांच की जाएगी।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img