03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

वतन नहीं लौटना चाहते जीबी पंत विवि में पढ़ने वाले अफगानी छात्र, सता रही परिवार की चिंता

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : अफगान-इंडो संयुक्त फेलोशिप के तहत जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर शिक्षा ग्रहण कर रहे अफगानिस्तान के चार छात्रों की डिग्रियां लगभग पूरी होने वाली हैं पर अफगानिस्तान के मौजूदा हालात के चलते वे वतन नहीं लौटना चाहते, जबकि उनके पासपोर्ट और वीजा की तिथि भी समाप्ति की ओर है। ऐसे में विश्वविद्यालय व देश के लिए अफगानिस्तान के छात्र एक समस्या और जिम्मेदारी बनकर सामने आए हैं। छात्र तीन महीनों से अपने परिजनों से बातचीत भी नहीं कर पाए हैं, जिसकी वजह से वे उनकी कुशलता को लेकर भी चिंतित हैं।

विवि में अफगानी छात्र मुस्तफा सुल्तानी की एमएससी की डिग्री पूरी हो चुकी है। उन्हें विवि से सभी प्रमाणपत्र जारी हो चुके हैं और वह वतन लौटने के लिए जिला प्रशासन से नोड्यूज के लिए प्रयासरत हैं, पर इसी बीच अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे की खबर ने इन्हें परेशान कर दिया है। अब ताजा हालात में ये छात्र फिलहाल वहां जाना नहीं चाहते हैं। ऐसी ही स्थिति एमएससी के छात्र हजरत शाह अजीजी, पीएचडी छात्र हाशिमी की भी है। वहीं सेमेस्टर ब्रेक में अपने वतन गए एमएससी छात्र अब्दुल वहाब अफगानिस्तान में ही हैं, ऐसे में उनकी कुशलता को लेकर भी साथी छात्र चिंतित हैं। इन छात्रों ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों के चलते अफगान सरकार से फेलोशिप प्राप्त करना मुश्किल होगा, जिससे उन्हें इंडिया में रहने सहित आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान में अस्थिरता के माहौल के चलते संचार व्यवस्था बहुत समय से ध्वस्त है, जिसके चलते वे लोग तीन महीने से परिजनों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने विवि प्रशासन, जिला प्रशासन और भारत सरकार से उम्मीद जताई कि ने उनकी हरसंभव सहायता करेंगे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

मुख्यमंत्री को धमकी देने वाला आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

एफएनएन, बांका : बिहार से इस वक्त की बड़ी...

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला

एफएनएन, नई दिल्ली : लोकसभा में महिला आरक्षण बिल...

भिवानी में बजरंग दल का रोष मार्च, ज्ञापन सौंपकर उठाए कई मुद्दे

एफएनएन, भिवानी : भिवानी में शुक्रवार को बजरंग दल...

अलीगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात, पैसे के विवाद में हत्या

एफएनएन, अलीगढ़ : अलीगढ़ से एक दर्दनाक घटना सामने...

रेलवे स्टेशन से मेट्रो तक: सुरक्षा का नया चेहरा बनेगा ‘नैना’ AI

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित “नैना”...

Topics

कई नोटिस के बावजूद सुधार नहीं, एनएच संचालन प्रबंधक पर केस दर्ज

एफएनएन, देहरादून : पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा...

देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में मदरसों का व्यापक सत्यापन अभियान शुरू

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img