03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ड्रग इंस्पेक्टर ने की छापेमारी, नकली दवाइयों का जखीरा पकड़ा

Spread the love

एफएनएन, रुड़की : एक कोरियर ऑफिस से ड्रग इंस्पेक्टर ने छापेमारी कर लाखों रुपए की दवाइयों का जखीरा पकड़ा है। पकड़ी गई दवाइयां नकली हैं जो रुड़की से इलाहाबाद भेजी जा रही थीं। दवाइयां कहाँ से बनकर आई हैं इसकी जांच की जा रही है। दवाईयों के डब्बों पर मैन्युफैक्चरिंग स्थान काशीपुर लिखा है। सूचना मिली थी कि रुड़की के ममलवीय चौक स्थित एक कोरियर ऑफिस से नकली दवाइयों का जखीरा कहीं बाहर भेजा जाएगा। सूचना पर ड्रग इंस्पेक्टर मानवेंद्र राणा ने मालवीय चौक के पास टीम के साथ पहुंचे थोड़ी ही देर में एक रिक्शे में दवाइयों की तीन पेटियां आई। टीम ने रिक्शे को रोका तो रिक्शा चालक ने बताया कि किसी प्रवीण त्यागी नाम के व्यक्ति द्वारा दवाइयां भेजी गयी है। जांच करने पर पता लगा कि दवाइयों को रुड़की से इलाहाबाद के लिए बुक किया गया था। बरामद हुई तीन पेटियों में करीब 11 लाख से अधिक कीमत की एंटीबायोटिक दवाइयां बरामद हुई हैं। जांच करने पर पता लगा कि दवाइयां नकली हैं दवाइयां कहाँ बनाई जा रही है इसकी पुख्ता जानकारी नही मिली है, वहीं दवाइयों के डब्बो पर काशीपुर से मैन्युफैक्चरिंग का पता छपा हुआ है। ड्रग इंस्पेक्टर मानवेन्द्र राणा ने बताया कि दवाइयां किसके द्वारा भेजी गई कहाँ बनाई जा रही है, इसकी जांच की जा रही है, फिलहाल बरामद हुई दवाइयों को कब्जे में ले लिया गया है।

Hot this week

Dehradun में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, पैर में लगी गोली ; चेन स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun के बसंत विहार क्षेत्र में देर...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Topics

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img