03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पैमाइश करने पर उग्र हुए पार्षद, टीम को दौड़ाया

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : जगतपुरा में भूमि की पैमाइश करने पर पार्षद और एक भाजपा नेता ने जांच टीम को दौड़ा दिया। इस दौरान जैसे-तैसे टीम कलेक्ट्रेट पहुंची और उप जिलाधिकारी को इसकी जानकारी दी। उप निरीक्षक ज्योति की तहरीर पर पार्षद समेत कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उप निरीक्षक ज्योति ने पुलिस में दी तहरीर में बताया कि 15 जुलाई को जगतपुरा में राजस्व ग्राम की पैमाइश की जा रही थी। इस दौरान अटरिया मंदिर निवासी भाजपा नेता राधेश शर्मा और वार्ड छह शक्ति विहार के पार्षद निमित शर्मा वहां पर आ गए और गाली-गलौज करने लगे। उनको काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माने और और लाठी-डंडा लेकर आ गए और वहा से जाने की धमकी देने लगे। जमीन की पैमाइश न करने के लिए भी कहा। इस दौरान टीम नहीं हटी तो लाठी-डंडे लेकर भागने लगे। ऐसे में उग्र लोगों से भागकर टीम ने अपनी जान बचाई और उसके बाद वहां से भागकर अटरिया मंदिर के पास अपने कार्यालय पर पहुंचे। पीछा करते हुए वह लोग वहां भी पहुंच गए और मारपीट पर उतारू हो गए और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद किसी तरह टीम कलेक्ट्रेट पहुंची जहां घटना की पूरी सूचना उप जिलाधिकारी को दी। इसके बाद दोनों के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img