03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

ऐतिहासिक होगा एसएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन : केपी गंगवार

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : 27 जुलाई को एसएसपी कार्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन में भाईचारा एकता मंच एवं कुर्मी महासभा के 1000 से अधिक लोग शामिल होंगे। भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने कहा कि बहुत दिनों से पुलिस अपनी हठधर्मिता कर रही थी परंतु अब पुलिस की हठधर्मिता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, यदि विशाल धरना प्रदर्शन के बाद भी पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं आया तो संगठन इस लड़ाई को यहां से लेकर देहरादून तक लड़ेगा और अब तक जिस तरह से पुलिस प्रशासन द्वारा गरीबों का उत्पीड़न किया जा रहा है, उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कुर्मी महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार ने कहा की पुलिस द्वारा एक पुलिसकर्मी को जिस प्रकार से बचाया जा रहा है, वह पुलिस की पक्षपातपूर्ण कार्यप्रणाली का जीता जागता उदाहरण है। इससे ज्यादा पक्षपातपूर्ण कार्यवाही पुलिस क्या करेगी कि 3 महीने गुजर जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। अब संगठन किसी भी कीमत पर इस चीज को बर्दाश्त नहीं करेगा और 27 तारीख को एसएसपी ऑफिस पर होने वाले धरना प्रदर्शन में अपनी ताकत का अहसास कराएगा।

Hot this week

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img