03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आधी रात को उत्तराखंड में आया भूकंप, 3.4 रही तीव्रता

Spread the love

 

एफएनएन,देहरादून : उत्तराखंड में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र उत्तराकाशी रहा नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप का समय 1 बजकर 28 मिनट था। राहत की बात यह रही कि इस भूकंप में किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

बता दें कि इससे पहले भी कई बार उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। इसके अलावा आए दिन देश के कोने-कोने से भूकंप की खबरें हमको रोज सुनने को मिलती है। बीते दिन ही राजस्थान के बीकानेर और जैसलमेर में लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। सुबह 742 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। बीकानेर में भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.8 मापी गई खी। हालांकि, इससे जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं आई थी।

तीन पहले देश के तीन राज्यों में आया था भूकंप

राजस्थान, मेघालय और लेह-लद्दाख में भूकंप के झटके तीन दिन पहले महसूस किए गए थे भूकंप के झटकों से यहां के लोग दहशत में आ गए थे। राजस्थान के बीकानेर में भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई थी। वहीं, मेघालय और लेह-लद्दाख में तीव्रता क्रमश 4.1 और 3.6 दर्ज की गई थी। हालांकि, तीनों ही इलाकों में भूंकप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन धरती हिलने से लोग डरे हुए जरूर हैं।

तो इसलिए आता है बार-बार भूकंप

दरअसल, हमारी पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। इस दौरान जब बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं इस दौरान जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस होना शुरू होता है। इसके चलते ही बार-बार भूकंप आता है।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img