Sunday, March 1, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडमुख्यमंत्री के दरबार से बैरंग लौटे कांग्रेसी, नहीं मिले धामी, सियासत तेज

मुख्यमंत्री के दरबार से बैरंग लौटे कांग्रेसी, नहीं मिले धामी, सियासत तेज

एफएनएन, रुद्रपुर : मुख्यमंत्री के दरबार से कांग्रेसियों को बैरंग लौटा दिया गया। दो घंटे से अधिक समय कांग्रेसी पंतनगर में एनेक्सी के इर्द-गिर्द मुख्यमंत्री से मिलने के लिए घूमते देखे गए लेकिन जिला प्रशासन ने उन्हें टरका दिया। ऐसे में सियासत गरम हो चली है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के खिलाफ आंदोलन छेड़ने का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी का कल रुद्रपुर दोरा था। यहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा का कहना है कि जिला प्रशासन ने उनके मांग पत्र पर मुख्यमंत्री से मिलने का भरोसा दिलाया था, इसी के तहत पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, पूर्व मंडी अध्यक्ष अरुण कुमार पांडे समेत कांग्रेसियों का बड़ा कुनबा पंतनगर यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा था। जिला प्रशासन से संपर्क किया तो 2 घंटे तक अधिकारी टहलाते रहे और मुख्यमंत्री से नहीं मिलवाया गया। ऐसे में कांग्रेसी खुद को बेइज्जत महसूस कर रहे हैं। उन्होंने इस मामले में नाराजगी जताते हुए जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में प्रेस वार्ता भी बुलाई गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments