03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आज सीएम के दौरे का दूसरा दिन, साइकिल चला बढ़ाया ओलपिंक में भाग ले रहे खिलाड़ियों का हौसला

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्हाेंने अपने ऊधमसिंह दौरे के दूसरे दिन शनिवार को रुद्रपुर में साइकिल चलाकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने सभी भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दीं। उनके साथ ही अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने भी साइकिल रैली में भाग लिया।

बता दें कि मुख्यमंत्री दो दिन के दौर पर शुक्रवार को रुद्रपुर पहुंचे थे। जहां उन्होंने रोड शो में भाग लिया था और कई योजनाओं को लोकार्पण व शिलान्यास भी किया था। मुख्यमंत्री बनने के बाद शुक्रवार को पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचे पुष्कर सिंह धामी ने अगले पांच वर्षों में उत्तराखंड को पर्यटन क्षेत्र के साथ ही उद्योग और बिजली उत्पादन में देश क नंबर वन राज्य बनाने का वादा किया।

गृह जिले की जनता के समक्ष चुनाव से पहले अगले पांच वर्षों का रोड मैप रखते हुए उन्होंने कहा कि बागेश्वर से टनकपुर तक प्रस्तावित रेल लाइन को भी ब्रॉड गेज बनाने की तैयारी है।

रुद्रपुर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनका आभार जताया। जिला कार्यालय में उत्साहित कार्यकर्ताओं की इतनी भीड़ थी कि मुख्यमंत्री को संबोधित करने के लिए अपनी सीट पर खड़ा होना पड़ा। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर से उनका पुराना नाता रहा है, जब वह भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष थे, तब उनका अक्सर यहां सिंचाई विभाग के डाक बंगले में डेरा होता था।

 

 

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img