03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गरीब कन्याओं के विवाह के लिए विधायक ठुकराल ने दिए चेक

एफएनएन, रूद्रपुर : विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में निर्धन परिवारों की पुत्रियों के विवाह के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृत आर्थिक सहायता के चेकों का 20 लाभार्थियों को वितरण किया। विधायक ठुकराल ने मुन्ना लाल, राम औतार, लक्ष्मण, रमेश कौर, शिम्बर पुरी, अशोक कुमार, मीरा देवी, सुनीता, सुरेश, शंकर, रामदुलारी, सीमा, हरीकृष्ण, जसविंदर कौर, होरी लाल यादव, उर्मिला शील आदि को पांच पांच हजार के चेक प्रदान किये। इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। गरीब जरूरतमंदों को मुख्यमंत्री राहत कोष से हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के लिए वह सदैव प्रयासरत रहे हैं आगे भी जरूरतमंदों के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के ध्येय पर काम कर रही है। विकास परक योजनाओं की बदौलत आज उत्तराखण्ड निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। भाजपा की विकास परक सोच का लाभ आज उत्तराखण्ड की जनता को लगातार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जनहितों की अनदेखी नहीं होने दी जायेगी। उन्होंने सभी से सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आहवान किया। उन्होंने सभी से सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की ओर से गरीब और दबे कुचले वर्ग के जीवन स्तर को उपर उठाने के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इस अवसर पर विपिन शर्मा, आनन्द शर्मा, ज्ञान सिंह चैहान, पटारी दीपक चैहान, तहसील कर्मी लक्ष्मण आदि भी मौजूद थे।

Hot this week

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img