03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गाबा का इस्तीफा नामंजूर, बेहड़ ने घर पहुंचकर परिजनों से की वार्ता, गाबा मानें, फिर उठाया कांग्रेस का झंडा

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : कांग्रेस जिला महासचिव सुशील गाबा का इस्तीफ़ा जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा सोनू ने नामंजूर कर दिया है। इधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तिलक राज बेहड़, वरिष्ठ समाजसेवी गिरीश साहनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा व युवा कांग्रेस नेता अनिल रावत के साथ गाबा के निवास स्थान पहुँचे, जहाँ उन्होने एवं साहनी नें सुशील के साथ ही उनके परिजनों से मुलाकात कर आखिरकार सुशील गाबा को राजनीति व कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहने के लिए मना लिया। बेहड़ ने सुशील के परिजनों से वार्ता करते हुए कांग्रेस पार्टी के लिए सुशील की सेवाओं को सराहा। बेहड़ नें उनसे वार्ता कर कहा कि हमेशा अपने कंधे पर कांग्रेस पार्टी का झण्डा उठाये सुशील नें काँग्रेस की मजबूती के लिए कार्य किया है । राजनीति में सुशील जितने ईमानदार लोग बिरले ही आगे आते हैं। सुशील नें बहुत ईमानदारी से आम जनता, व्यापारियों, मजदुरो, छात्रों की लड़ाई लड़ी है। सैकड़ों आंदोलन इस बात की गवाही भरते है। ऐसे में समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी जनता के लिए सुशील एक उम्मीद हैं, इसलिए उनको अपने व्यापार के साथ ही समाज को भी समय देना चाहिए। तमाम वार्ता के बाद सुशील गाबा के माता-पिता ने सुशील को व्यापार के साथ ही कांग्रेस पार्टी व समाज को समय देने के लिए आदेशित किया। सुशील की माताजी ने कहा कि परिवार के साथ ही समाजसेवा, राष्ट्रसेवा भी जरूरी है, इसलिए आप राजनीति को पूरी ईमानदारी के साथ एक मिशन के रूप में कांग्रेस पार्टी के साथ पूर्व की भांति कार्य करें। अपने पिताजी व माताजी के आदेशानुसार सुशील गाबा ने कांग्रेस पार्टी को सहयोग व समय देनें का निर्णय लेकर अपने इस्तीफ़े की वापसी पर सहमति जता दी।

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img