03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

आशा कार्यकत्रियों ने बेहड़ से की मुलाकात, रखी मानदेय की समस्या

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, किच्छा : पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ के आवास विकास स्थित कार्यलय पर आज किच्छा क्षेत्र आशा कार्यकत्रियों ने मुलाकात कर मानदेय की अपनी समस्याओं से अवगत कराया। बेहड़ ने उन्हें आश्वस्त किया कि आपकी समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा। बेहड़ ने कहा कि वर्ष 2005 से भर्ती के बाद से आशा कार्यकत्रियों के मानदेय में कोई वर्द्धि नही हुई है जिससे सभी आशा कार्यकत्रियों का मनोबल टूट चुका है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल जैसे संकट के समय में भी राज्य सरकार ने आशा कार्यकत्रियों से हर क्षेत्र में काम लिया है। चाहे चुनाव का समय हो या बच्चो को पल्स पोलियो का टीकाकरण हो सब जगह आशा कार्यकत्री ही कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई के इस दौर में मानदेय न बढ़ने से सभी आशा कार्यकत्री अपना घर चलाने में परिवार के पालन पोषण में असमर्थ हैं। बेहड़ ने कहा कि आशा कार्यकत्रियों के मानदेय के मामले को मजबूती के साथ भाजपा सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में जैसे ही कांग्रेस सरकार बनेगी सबसे पहले आशा कार्यकत्रियों के मानदेय बढ़ाने का कार्य कांग्रेस सरकार करेगी। 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपने मेनिफेस्टो में  भी आशा कार्यकत्रियों के मानदेय के मुद्दे को रखेगी। इस दौरान महिला नगर अध्यक्षा सुनीता कश्यप, नीता पांडेय,कमलेश कश्यप, कृष्णा देवी, सिमरन कौर,घना, सोनमती, उर्मिला गंगवार, निर्मला श्यालकोटी, हेमा, सुदेश रानी आदि उपस्थित थे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img